Archive for: May, 2009

खंड खंड ख़बरों का पाखंड

एनडीटीवी क्या है? कुछ दिन पहले तक लोग इस सवाल का जवाब देते थे – देश का सबसे सम्मानित मीडिया समूह। ऐसा समूह जिसे ख़बर देने का सलीका आता है। जिसका भूत-प्रेत, झाड़-फूंक, ज्योतिष, सेक्स, अजब-गजब और साह-बहू और साज़िश में ज़रा भी यकीन नहीं। इसके अलावा एनडीटीवी को सबसे अधिक मानवीय संस्थान भी कहा [...]

ना आए शर्म उसे

ना आए शर्म उसे जिसे शर्म का मतलब न पता वो जाने है बस एक ही बात, उसे तो भोगनी है सत्ता, शब्दों का खेल है बस, शब्दों से खेलना शौक है उसका, हर खबर को चटपटा बनाना, यही है मीडिया की अब दास्ताँ आपका प्रिय मित्रवर (In response to शर्म इनको मगर नहीं आती)

एनडीटीवी में छंटनी जारी, अब 'अरेबिया' की बारी

एनडीटीवी समूह में छंटनी का सिलसिला लगातार जारी है। कंपनी को हो रहे भारी घाटे की गाज़ अब गिरी है एनडीटीवी अरेबिया के क़रीब दो दर्जन लोगों पर। खबर है कि एनडीटीवी अरेबिया की तकरीबन पूरी टीम को तीन महीने का नोटिस थमा दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि वो इस दौरान दूसरी [...]

'राजवंशों' के साये में सिसकता असली लोकतंत्र

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की ताज़ा-ताज़ा सरकार बनी है। ये सरकार चुनी तो करोड़ों मतदाताओं के वोट से गई है, लेकिन इसमें दबदबा है देश के गिने-चुने परिवारों का। पुश्त-दर-पुश्त सत्ता का ऐसा बेरोक-टोक हस्तांतरण तो शायद राजशाही में भी नहीं होता होगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में बड़ी तादाद में ऐसे मंत्री [...]

प्रसार भारती सीईओ पर आरोप, चेयरमैन का इस्तीफा

प्रसार भारती के चेयरमैन अरुण भटनागर ने सीईओ बीएस लाली पर वित्तीय गड़बड़ियां करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि भटनागर ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। भटनागर ने आरोप लगाया है कि प्रसार भारती का टॉप मैनेजमेंट गलत ढंग से काम कर रहा है। खबर [...]

गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका की जांच शुरू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने गुजरात दंगों के सिलसिले में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य आला अफसरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी ने इस दौरान मोदी से पूछताछ किए जाने से इनकार नहीं किया है। एसआईटी के प्रमुख आर के राघवन [...]

गौतम अधिकारी ने टाइम्स ग्रुप छोड़ा

मशहूर पत्रकार और टाइम्स ऑफ इंडिया में एडिट पेज के संपादक गौतम अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौतम अधिकारी पूरे टाइम्स ग्रुप के एडिटोरियल एडवाइज़र और टाइम्स सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज़ के डीन भी थे। खबर है कि गौतम अधिकारी का इरादा अब अमेरिका में अपने परिवार के साथ ज़्यादा वक्त [...]

डॉ बिनायक सेन को ज़मानत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने आज मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ बिनायक सेन को ज़मानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू और दीपक वर्मा की खंडपीठ ने अपने फ़ैसले में कहा कि डॉ सेन को निजी मुचलके के आधार पर स्थानीय अदालत से ज़मानत दे दी जाए। डॉ बिनायक सेन 14 मई [...]

शर्म इनको मगर नहीं आती

पंद्रह साल की एक लड़की को पता चलता है कि वो मां बनने वाली है। लड़की ये बात अपनी मां को बताती है। मां पूछती है, बच्चे का पिता कौन है। लड़की अपने तेरह साल के नन्हे प्रेमी का नाम लेती है। नन्हा प्रेमी भी लड़की की हां में हां मिलाता है। तेरह साल का [...]

बाज़ार में अब “फोर्ब्स इंडिया”

अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस पत्रिका ‘फोर्ब्स’ का भारतीय संस्करण लॉन्च हो गया है। गुरुवार 21 मई को नेटवर्क 18 और फोर्ब्स ने मुंबई में इसे लांच करने का एलान किया। पत्रिका के भारतीय एडिशन का नाम ‘फोर्ब्स इंडिया’ रखा गया है। ये पहला मौका है जब किसी विदेशी पत्रिका का भारतीय संस्करण शुरू हुआ है। फोर्ब्स अमेरिकी [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes