22 नए चैनलों को मंज़ूरी

सरकार ने 22 नए टीवी चैनलों को मंज़ूरी दे दी है। इनमें समाचार और मनोरंजन से जुड़े चैनल भी शामिल हैं। ये फैसला सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की मौजूदगी में लिया गया। उसके बाद जारी एक बयान में कहा गया कि उन सभी चैनलों को मंजूरी दे दी गई है जिन्होंने सभी शर्तें पूरी कर दी हैं।

22 चैनलों की इस सूची में फॉक्स चैनल (इंडिया) लिमिटेड के चार चैनल भी हैं। ये चारों चैनल हैं नेशनल जियोग्राफिक (एचडी), नैट जियो वाइल्ड, नैट जियो एडवेंचर और नैट जियो म्यूजिक। सीएनबीसी टीवी 18 साउथ और सीएनबीसी टीवी 18 गुजरात समेत टीवी 18 ग्रुप के तीन चैनलों को भी मंजूरी मिल गई है। इनके अलावा आवाम समाज, मुंबई न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, अपना न्यूज़, फ्रेश टीवी और सिटी प्लस को भी हरी झंडी दिखा दी गई है।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=831

Posted by on Jun 28 2009. Filed under तीर-ए-नज़र. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes