Archive for: July, 2009

बहुत साहसी हैं सूडान की पत्रकार लुबना

सूडान की एक महिला पत्रकार इन दिनों चर्चा में हैं। उनका नाम है लुबना हुसैन और उन पर अभद्र कपड़े पहनने का आरोप है। इस आरोप में जुर्म साबित हुआ तो उन पर चालीस कोड़े बरसाए जा सकते हैं। आम तौर पर लोग सज़ा से बचना चाहते हैं। लेकिन लुबना ने तानाशाही कानून को चुनौती [...]

"मुझे इसका हमेशा अफ़सोस रहेगा"

बिहार में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार आरोपों के घेरे में हैं। प्रकाश और एक साथी पत्रकार कन्हैया भेलारी पर विधानसभा में मुख्यमंत्री के चेंबर में मारपीट का आरोप है। प्रकाश कुमार के मुताबिक ग़लती उनकी नहीं थी। जनतंत्र से हुई बातचीत में प्रकाश कुमार ने कहा कि झगड़ा उन्होंने नहीं बल्कि कन्हैया भेलारी ने शुरू [...]

"हम पत्रकारों का सिर शर्म से झुका जा रहा है"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दफ़्तर में पत्रकारों के बीच मारपीट से वहां का मीडिया जगत हैरान है। सब इसे बहुत दुखद और शर्मनाक बता रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकारों के मुताबिक इससे पत्रकारिता का दामन दाग़दार हुआ है और इसकी हर किसी को खुल कर निंदा करनी चाहिए। ये इसलिए भी जरूरी है ताकि [...]

इंसाफ़ की आस में असम बंद असरदार

असम में पत्रकार पराग दास हत्याकांड के आरोपी को रिहा करने के ख़िलाफ़ मानवाधिकार संगठनों और पत्रकार संगठनों के बंद का व्यापक असर देखा गया। पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता पराग दास की हत्या 13 साल पहले कर दी गई थी। मृदुल फूकन को उनकी हत्या का आरोपी बनाया गया था। लेकिन सेंशन्स कोर्ट ने अपने [...]

मुख्यमंत्री के चेंबर में भिड़े पत्रकार

बिहार की राजधानी पटना में पत्रकार मुख्यमंत्री के चेंबर में भिड़ गए। वाकया आज दोपहर का है। लेकिन इस झगड़े की जड़ में आज सुबह दैनिक जागरण के पटना एडिशन में छपी एक तस्वीर है। नीतीश और जॉर्ज फर्नांडिस के पीछे स्टार न्यूज के पत्रकार प्रकाश कुमार भी मौजूद थे। लेकिन तस्वीर में उनका चेहरा [...]

पान खाओ, नशा करो… खरीद कर पढ़ना मत

एक जमाना था कि खद्दर के झोले में लोग धर्मयुग रखकर बड़े गुमान से चलते थे। लोगों को वह पत्रिका कुछ वैसे ही धर्म (यहां धर्म का मतलब कर्तव्य है) का भान कराती थी, जैसे जामवंत जब तब हनुमान को उनकी शक्ति की याद दिलाते थे। उस पत्रिका को लोग समाज और उसका मानस बदलने [...]

अब गूगल की खैर नहीं!

याहू और माइक्रोसॉफ्ट की यारी साइबर स्पेस में अब लड़ाई और रोमांचक हो गई है। गूगल को चुनौती देने के लिए दो धुरंधरों माइक्रोसॉफ्ट और याहू ने हाथ मिला लिया है। बुधवार को हुए करार के मुताबिक दोनों मिल कर ऑनलाइन सर्च में गूगल को टक्कर देंगे। दस साल के लिए हुए इस समझौते में [...]

संसद में टीआरपी की घंटी, मगर क्यों?

राज्य सभा में टेलीविजन के गिरते स्तर पर बहस। बहस में बहुत से सांसदों ने हिस्सा लिया। लेकिन तीन सांसद टीआरपी के विरोध में बहुत ज़्यादा मुखर थे। वो तीनों सांसद हैं – बीजेपी के रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और सीपीएम की वृंदा करात। उन्होंने मीडिया की गिरती साख के लिए टैम और [...]

एचटी मीडिया को 32 करोड़ का मुनाफ़ा

एचटी मीडिया को इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 32.4 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। ये पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में करीब 14 फ़ीसदी कम है। पिछले साल इसी तिमाही में एचटी मीडिया को 37.72 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। मुनाफा कम हुआ है लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज [...]

"…तो भाड़ में जाए ऐसी संस्कृति"

अगर आधे घंटे का एक टेलीविज़न शो सदियों पुरानी संस्कृति को उखाड़ फेंक रहा हो, तो भाड़ में जाए ऐसी संस्कृति। ऐसी कमज़ोर और बेबुनियाद संस्कृति, जो हज़ारों साल पुरानी होने का दम भरती हो और दुनिया की सबसे मज़बूत तहज़ीब, सबसे सम्मानित समझी जाती हो। सच का सामना सिर्फ़ भारत ही नहीं कर रहा, [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes