संजीव और उपेंद्र ने सहारा समय की कमान संभाली

संजीव श्रीवास्तव और उपेंद्र राय ने सहारा समय में पदभार संभाल लिया है। संजीव श्रीवास्तव ने बीबीसी से रिश्ता तोड़ कर सहारा मीडिया में सीईओ का पद संभाला है जबकि उपेंद्र राय न्यूज़ डायरेक्टर हैं। उन्हें जनवरी के पहले सप्ताह में नया जिम्मा संभालना था। लेकिन अचानक बदले घटनाचक्र में उन दोनों ने रविवार को ज्वाइन कर लिया।

संजीव और उपेंद्र की नियुक्ति के साथ ही अब सहारा समय में सुमीत रॉय का दौर समाप्त हो गया है। संजीव और उपेंद्र दोनों मझे हुए पत्रकार हैं और उनके कंधों पर सहारा समय को पटरी पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही सहारा टीम में कुछ बड़े बदलाव होंगे।

सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव के साथ ही सुमित रॉय के करीबी लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। खासकर वो लोग जिन्हें काबिलियत के आधार पर नहीं बल्कि नजदीकियों के कारण ऊंचे ओहदों पर बिठाया गया था। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि सहारा मीडिया से सुमित रॉय को हटाए जाने के बाद उनके कुछ करीबी भी हटाए जा सकते हैं या फिर संटिंग में डाले जा सकते हैं। अगर ये कयास सच साबित हुए तो, सहारा समय में आने वाले कुछ हफ़्तों में हलचल बनी रहेगी।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=4190

Posted by on Dec 28 2009. Filed under तीर-ए-नज़र. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

1 Comment for “संजीव और उपेंद्र ने सहारा समय की कमान संभाली”

  1. save wild life & save tree.

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes