Archive for: December, 2009

यह वहशी दुनिया तुम्हारे लायक नहीं थी रुचिका

अरी बिटिया रुचिका, अच्छा हुआ, तुम सिधार गई. 19 साल बाद आज के इस हालात से तो बेहतर है कि तुम पहले ही चली गई. क्यों कहूं मैं कि तुम समाज से लड़ती रहो, कि समाज के सामने सर उठाकर चलो, कि समाज के डर से डरो मत, कि लोग तुम्हारा कुछ बिगाड़ नहीं सकते, [...]

वॉयस ऑफ इंडिया में अशोक उपाध्याय का निधन

वॉयस ऑफ इंडिया के सीनियर प्रोड्यूसर अशोक उपाध्याय नहीं रहे। आज सुबह दफ़्तर में उनकी मृत्यु हो गई। अशोक उपाध्याय करीब तीन-चार हफ्तों से लगातार नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। आज सुबह उनकी तबीयत कुछ ख़राब हुई। बेचैनी मसहूस हुई। जिसके बाद वो खुली हवा में सांस लेने के लिए दफ़्तर से बाहर [...]

इस ‘सिस्टम’ में बार बार मरेगी रुचिका

टीवी चैनलों पर चंडीगढ़ की विशेष अदालत के बाहर एसपीएस राठौर को हंसते, खिलखिलाते देखा तो लगा सरकार ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी को किसी बड़े सम्मान से नवाज़ा हो। ये चेहरा उस शख़्स का चेहरा नहीं था जिसको अदालत ने 14 साल की लड़की रुचिका गिरहोत्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दोषी [...]

महाराष्ट्र में कई अख़बारों ने मीडिया को किया शर्मसार

प्रभाष जोशी की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं पी साईनाथ आप सोचते होंगे कि अख़बारों में सिर्फ़ एक पेज 3 होता है? लेकिन महाराष्ट्र के अख़बार ऐसा नहीं मानते। हाल के चुनाव में उनके पास कई पेज 3 थे, जिन्हें वो लगातार कई दिनों तक छापते रहे। उन्होंने सप्लिमेंट के भीतर सप्लिमेंट छापे। इस [...]

ख़बरों के काले धंधे को रोकने के लिए संपादक एकजुट

एडिटर्स गिल्ड ने पेड न्यूज़ (पैसे लेकर विज्ञापनों को ख़बरों की शक्ल में छापने या फिर पैसे लेकर ख़बर बनाने) के गोरखधंधे का जोरदार विरोध किया है। संपादकों की संस्था के मुताबिक इससे पत्रकारिता का बुनियादी सिद्धांत कमजोर हुआ है। मंगलवार को एजीएम में एडिटर्स गिल्ड ने कहा कि जो मीडिया संस्थान और संपादक इस [...]

राठौर आदरणीय क्यों? मीडिया के भाषाई संस्कार पर सवाल

रुचिका के साथ छेड़खानी और उसकी आत्महत्या के मामले में भारतीय न्यायव्यवस्था ने कुछ नया या अजूबा नहीं किया है। न्यायप्रक्रिया में धन और रुतबे के महत्व के बारे में ये केस कोई नई बात नहीं कहता। देश के राष्ट्रपति रहे के आर नारायणन ने जब ये कहा था कि आजादी के बाद जिन लोगों [...]

मीडिया की मुहिम के बाद अब राठौर की खाल नहीं बचेगी

इस मामले (रुचिका के साथ हुई छेड़खानी और उसके बात पुलिसिया जुल्मों के जरिए उसे आत्महत्या के मुंह में ढकेलने और इस संगीन मामले में अदालत के बेतुके फैसले) को मीडिया ने पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ उठाया है। आज तीसरे दिन भी अखबारों और न्यूज चैनलों पर रूचिका से साथ हुई नाइंसाफी का [...]

वर्धा में हिंदी विवि प्रशासन के ख़िलाफ़ दलित चार्जशीट

देश भर में धर्मनिरपेक्ष प्रशासक की छवि निर्मित करने वाले पुलिस अधिकारी विभूति नारायण राय के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में कुलपति बनने के बाद दलितों का उत्पीड़न तेजी के साथ बढ़ा है। सवाल उठता है कि क्या कोई धर्मनिरपेक्षवादी जातिवादी नहीं हो सकता है? वर्धा विश्‍वविद्यालय में विभूति बाबू के आने के बाद [...]

कुंबले-धोनी मॉडल से सबक लें बीजेपी और कांग्रेस

देश के महान गेंदबाज अनिल कुंबले और सियासत के माहिर खिलाड़ी लाल कृष्ण आडवाणी का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं, लेकिन अपने-अपने क्षेत्र में ये दोनों लीडरशिप को लेकर दिलचस्प केस स्टडी बन सकते हैं। भारत जब टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नम्बर वन टीम बना, तो पूर्व कप्तान कुंबले ने अपने कॉलम एक अहम [...]

दूसरी बार एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष बने राजदीप सरदेसाई

राजदीप सरदेसाई एक बार फिर से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 22 दिसंबर को हुए चुनाव में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के कॉलमिस्ट कूमी कपूर को महासचिव चुना गया है। अब तक द वीक के स्थानीय [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes