Archive for: April, 2010

निर्दलीय विधायक ने सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया

झारखण्ड में राजनीतिक अस्थिरता लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बनी रही। एक निर्दलीय विधायक बंधु टिर्की ने शुक्रवार की शाम चार महीने पुरानी शिबू सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। टिर्की ने राज्यपाल एम.ओ.एच.फारूक से शाम पांच बजे मुलाकात की और राज्य सरकार से समर्थन वापसी का अपना पत्र उन्हें सौंप दिया। [...]

महिंद्रा यूनाइटेड फुटबाल क्लब को बंद करने का फैसला

देश के फुटबाल प्रेमियों को निराश करते हुए ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी महिंद्रा ने शुक्रवार को 48 वर्ष पुराने अपने फुटबाल क्लब ‘महिंद्रा यूनाइटेड’ को बंद करने की घोषणा की। महिंद्रा यूनाइटेड के अध्यक्ष एलन दुरांते ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बातया कि कंपनी ने इस फुटबाल क्लब को बंद करने और [...]

पृथ्वीराज साहनी दिल्ली के नए महापौर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पृथ्वीराज साहनी शुक्रवार को दिल्ली के नए महापौर चुने गए। चुनाव के दौरान पड़े 275 मतों में से साहनी को 178 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता तुलसी राम सलबानिया को केवल 88 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी हरि चंद करदाम ने मतदान से पहले [...]

चार साल में नहीं मिला एक भी आदिवासी छात्र!

माल-ए-मुफ़्त, दिल-ए-बेरहम…. छत्तीसगढ़ की एक खबर ने इस जुमले को बेमानी बना दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार को रायपुर और जगदलपुर में आदिवासी छात्रों के लिए खोले गए कोचिंग संस्थान और हॉस्टल बंद करने पड़ रहे हैं। वजह कोई पैसों की कमी नहीं है। बल्कि वजह ये है कि 2006 में खोले गए इन कोचिंग संस्थानों [...]

ओबामा के साथ नृत्य करना चाहती हैं पामेला

अभिनेत्री पामेला एंडरसन को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अविश्वसनीय रूप से आकर्षक लगते हैं और वह उनके साथ नृत्य करना चाहती हैं। वेबसाइट ‘डेली स्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक पामेला कहती हैं, “मैं उन्हें प्यार करती हूं। वह अविश्वसनीय रूप से आकर्षक हैं।

चीनी का दाम गिरा, गेहूं-चावल में स्थिरता: सरकार

देशभर के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को समाप्त हुए सप्ताह में गेहूं और चावल का दाम या तो स्थिर रहा या इसमें गिरावट देखी गई जबकि चीनी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह बात [...]

अब गांव से विधानसभा पहुंचना चाहती है संजो

संजो कौल बुलंद हौसले की एक जीती-जागती मिसाल है। समाज के निचले पायदान से उठकर अपने लिए एक अलग मुकाम बनाने वाली चित्रकूट की यह महिला संघर्ष का लंबा दौर पार करते हुए आज बतौर ग्राम प्रधान भी मिसाल कायम कर रही है। अब उसका ख्वाब विधायक बनकर विकास और जनसेवा की बड़ी कहानी लिखने [...]

पिता बनना चाहते हैं राहुल महाजन

एक टेलीविजन शो में डिम्पी गांगुली से विवाह कर चुके राहुल महाजन कहते हैं कि अब वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं और बच्चों के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यद्यपि वह महसूस करते हैं कि पति होने के नाते इसके लिए उन्हें कुछ इंतजार करना चाहिए। राहुल ने आईएएनएस [...]

आईसीआईसीआई बैंक के पूर्णकालिक निदेशक संजोय चटर्जी ने दिया इस्तीफा

देश के सबसे बडे निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने आज कहा कि उसके पूर्णकालिक निदेशक संजोय चटर्जी ने पद से त्‍यागपत्र दे दिया है। उनका त्‍यागपत्र 30 अप्रैल यानी आज से ही प्रभावी है। साथ ही बैंक ने कहा है कि बोर्ड अॉफ डायरेक्टर्स ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर राजीव सभरवाल की नियुक्ति [...]

आदिवासी छात्रों के लिए खोले गए कोचिंग संस्थान बंद होंगे

छत्तीसगढ़ में जनजातीय छात्रों की मदद के लिए शुरू किए गए कोचिंग संस्थानों में एक भी छात्र का पंजीकरण न होने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें बंद कराने का निर्देश दिया है। इन कोचिंग संस्थानों को विशेषतौर पर केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) की परीक्षाओं में जनजातीय छात्रों [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes