रियल्टी सेक्टर में अभी नहीं लौटा है बूम
मंदी की सबसे पहली मार रियल्टी सेक्टर पर पडी थी, लेकिन मंदी अब लगभग समाप्ति तक पहुंच चुकी है और जमीन जायदाद की कीमत और इसमें हो रही खरीद बिक्री फिर से मंदी के पहले के स्तर पर होने लगी है। पर क्या प्रोपर्टी बाजार का यह बूम वास्तविक है?
महाराष्ट्र चैंबर्स ऑफ हाउसिंग इंडस्ट्रीज के प्रेसीडेंट प्रवीण दोषी ने बताया कि जमीन जायदाद की बिक्री तो बढी है, हालांकि कीमत मंदी के पहले के स्तर पर अभी नहीं पहुंची है।
हालांकि इस क्षेत्र के कुछ जानकारों का कहना है कि बिक्री में हुई बढोतरी या कीमत के बढने के पीछे मांग में हुई बढोतरी अकेले जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें सट्टेबाजी का भी हाथ है। कीमत कम होने के कारण बल्क बाइंग हो रही है, इसलिए इस सेक्टर में कुछ तेजी देखी जा रही है।
उधर लाइसेस फोरस के एमडी पंकज कपूर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जितने भी जमीन जायदाद बिके हैं, उनमें से अधिकतर सैकेंडरी बाजार में बिके हैं, जिससे पता चलता है कि निवेशकों को मुनाफा हा रहा है।
मुंबई
मेट्रोपोलिटन रीजन में यदि देखा जाए तो जून 2009 से जमीन जायदाद की बिक्री में लगातार 20 से 25 फीसदी की गिरावट हो रही है। हालांकि इस क्षेत्र में प्रोपर्टी की कीमत पिछले साल की तुलना में इस साल 60 फीसदी अधिक है।
Last 5 posts by संजय कुमार साह
- अजहर-ज्वाला के संबंधों ने जलाया संगीता का दिल - July 27th, 2010
- ट्रेजरी घोटाला : पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाया स्टे - July 23rd, 2010
- विशालतम तारे की खोज, सूरज से 320 गुणा बड़ा - July 23rd, 2010
- अकेले हैं, तो क्या गम! किराये पर लीजिए दोस्त, कीमत 6.50 पाउंड प्रति घंटा - July 20th, 2010
- एड्स के रोकथाम में एक बडी सफलता हाथ लगी - July 20th, 2010
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=5953






