रोजाना टूथब्रश इस्तेमाल नहीं करतीं सिम्पसन
गायिका जेसिका सिम्पसन कहती हैं कि वह सप्ताह में केवल तीन बार ही अपने दांत टूथब्रश से साफ करती हैं। वह कहती है कि वह अपने दांतों की सफेदी को खराब नहीं करना चाहतीं।
वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक सिम्पसन कहती हैं, “मेरे दांत बहुत सफेद हैं और मैं उन्हें बहुत अधिक चिकना नहीं बनाना चाहती हूं लेकिन मैं लिस्ट्रीन (माउथवॉश) का इस्तेमाल जरूरी करती हूं और रोजाना धागे से दांत साफ करती हूं।”
उनतीस वर्षीय सिम्पसन अपनी सांसों को तरोताजा रखने के लिए हर रोज माउथवॉश का इस्तेमाल करती हैं और धागे से दांत साफ करती हैं लेकिन वह रोज टूथपेस्ट से ब्रश करने से बचती हैं। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7228






