महिंद्रा यूनाइटेड फुटबाल क्लब को बंद करने का फैसला
देश के फुटबाल प्रेमियों को निराश करते हुए ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी महिंद्रा ने शुक्रवार को 48 वर्ष पुराने अपने फुटबाल क्लब ‘महिंद्रा यूनाइटेड’ को बंद करने की घोषणा की।
महिंद्रा यूनाइटेड के अध्यक्ष एलन दुरांते ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बातया कि कंपनी ने इस फुटबाल क्लब को बंद करने और स्कूली फुटबाल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।
दुरांते ने आईएएनएस को बताया, “एक फुटबाल क्लब चलाकर हम देश में इस खेल को बढ़ाने में अपना योगदान नहीं दे पा रहे थे। देश में केवल 300-400 फुटबाल खिलाड़ी हैं जिन्हें उच्च स्तर पर फुटबाल खेलने का मौका मिल पाता है। अब हम स्कूली स्तर पर फुटबाल को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।”
पश्चिम भारत फुटबाल एसोसिएशन के सचिव वाली मोहम्मद ने कहा कि वह महिंद्रा के प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा से मिलेंगे और उन्हें इस निर्णय को वापस लेने के लिए सहमत करने की कोशिश करेंगे। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7496






