पृथ्वीराज साहनी दिल्ली के नए महापौर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पृथ्वीराज साहनी शुक्रवार को दिल्ली के नए महापौर चुने गए।
चुनाव के दौरान पड़े 275 मतों में से साहनी को 178 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता तुलसी राम सलबानिया को केवल 88 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी हरि चंद करदाम ने मतदान से पहले ही अपना नामांकन वापस ले लिया।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक प्रवक्ता ने कहा, “चुनाव के दौरान 275 मत पड़े, जिनमें से नौ अवैध पाए गए।”
इसके पहले भाजपा के ही कंवर सेन दिल्ली के महापौर थे। उनका कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि कानून के मुताबिक हर साल शहर के पार्षद नए महापौर को चुनते हैं।
एमसीडी के कार्यकाल के तहत दिल्ली के महापौर का पद पहले साल महिला के लिए आरक्षित होता है। उसके बाद सामान्य वर्ग का व्यक्ति इस पद पर चुना जाता है और तीसरे वर्ष यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत होता है। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7483






