ओबामा के साथ नृत्य करना चाहती हैं पामेला
अभिनेत्री पामेला एंडरसन को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अविश्वसनीय रूप से आकर्षक लगते हैं और वह उनके साथ नृत्य करना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘डेली स्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक पामेला कहती हैं, “मैं उन्हें प्यार करती हूं। वह अविश्वसनीय रूप से आकर्षक हैं।
वह जो कुछ करते हैं, वह शानदार होता है।
वह मेरे पसंदीदा राजनेता हैं। दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है और मुझे लगता है कि उन्हें यह सब कुछ पता रहता है।”
टेलीविजन श्रृंखला ‘बेवाच’ की पूर्व अभिनेत्री और वर्तमान में टेलीविजन श्रृंखला ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ में हिस्सा ले रही पामेला कहती हैं कि यदि वह जीत जाती हैं तो वह सीधे वाशिंगटन पहुंचेंगी और ओबामा के साथ नृत्य करेंगी।
वैसे उनका कहना है कि वह राजनीति के विषय में ज्यादा नहीं जानती लेकिन फिर भी वह मानती हैं कि वह व्हाइट हाउस जाने के लिए तैयार हैं।
वह कहती हैं, “यदि मैंने ओबामा के साथ नृत्य किया और फिर कार्यालय चली गई तो वहां कुछ अनुचित नहीं होगा।”(आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7476






