पिता बनना चाहते हैं राहुल महाजन

एक टेलीविजन शो में डिम्पी गांगुली से विवाह कर चुके राहुल महाजन कहते हैं कि अब वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं और बच्चों के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

यद्यपि वह महसूस करते हैं कि पति होने के नाते इसके लिए उन्हें कुछ इंतजार करना चाहिए।

राहुल ने आईएएनएस से कहा, “मैं बच्चे चाहता हूं लेकिन एक पति होने के नाते मुझे लगता है कि मुझे कुछ इंतजार करना चाहिए और समय के साथ यह सब होगा।

इसके विपरीत एक पिता के नाते मुझे लगता है कि बच्चे जल्दी आएं। मैं इंतजार नहीं कर सकता।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल ने छह मार्च को टीवी रियलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ में डिम्पी से विवाह किया था।

राहुल और डिम्पी ने पिछले सप्ताह ही अपने विवाह का पंजीकरण कराया है।गौरतलब है कि डिम्पी राहुल की दुसरी पत्नी हैं।

डिम्पी ने कई काबिल प्रतियोगियों को पछाड़कर राहुल से शादी की हैं। (आईएएनएस)

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7460

Posted by on Apr 30 2010. Filed under तीर-ए-नज़र, रागरंग. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes