नोकिया का 5 मेगापिक्सल कैमरा फोन, दाम सिर्फ 5000 रु
नोकिया ने एक्स सीरीज का नया मोबाइल हैंडसेट x-2 लांच करने का एलान कर दिया है। खास बात ये है कि इस हैंडसेट में 5 मेगा पिक्सल का कैमरा होगा, फिर भी इसकी कीमत 5 हज़ार रुपये के आसपास ही रखे जाने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो ये 5 मेगापिक्सल कैमरे वाला अब तक का सबसे सस्ता मोबाइल हैंडसेट होगा। नोकिया ने ये नया हैंडसेट इसी साल जून में सबसे पहले भारत में ही लांच करने का फैसला किया है। नोकिया X-सीरीज में इससे पहले X3, X5 और X6 हैंडसेट लांच कर चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि कीमत के मामले में X3 के मुकाबले सस्ता होने पर भी X2 का कैमरा X3 से बेहतर होगा।
इस शानदार कैमरे के अलावा इसमें 2.2 इंच की QVGA स्क्रीन, म्यूजिक के लिए अलग से डेडिकेटेड कीज़, दो स्पीकर, ब्लूटूथ 2.1, 3.5 मिलीमीटर का हेडसेट जैक, FM रेडियो और MicroSD कार्ड सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी होंगी। ये फोन नोकिया के S40 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसके अलावा इसमें फेसबुक इंटीग्रेशन समेत कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। इतना सबकुछ अगर कंपनी वाकई 5000 रुपये के आसपास की कीमत में दे देती है, तो फिर इससे बेहतर वैल्यू फॉर मनी फोन फिलहाल तो बाज़ार में दूसरा नहीं मिलेगा।
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7529






