आकाशवाणी में कैजुअल कलाकारों को ग्यारह महीनों से भुगतान नहीं!

एफ़ एम सहित आकाशवाणी दिल्ली के विभिन्न चैनलों में काम करने वाले सैकड़ों उदघोषकों और कर्मियों में क्षोभ है। अधिकतर कलाकारों को लगभग ग्यारह महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इससे भी अधिक समय से पैसे नहीं मिले हैं।

एक जानकार ने बताया कि आकाशवाणी पर वर्षों से नई नियुक्तियां नहीं हुईं हैं और यहाँ प्रोग्राम प्रजेंटेशन का काम आकस्मिक प्रस्तोता ही करते हैं। काम के घंटे अधिक और पारिश्रमिक कम, इस पर भी भुगतान में वर्ष भर की देरी।

विगत दो महीनों से इन कलाकारों का एक प्रतिनिधि मंडल सम्बंधित उच्चाधिकारियों से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत करा चुका है लेकिन स्थिति जस की तस हैं ।

अपना रेडियो बचाओ ” मंच के तत्वावधान में लगभग बीस सक्रिय प्रज़ेन्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल आकाशवाणी महानिदेशक को पहले 17 फरवरी और फिर 26 अप्रैल 2010 को ज्ञापन दे चुका है ।

इस ज्ञापन में कार्यक्रमों के गिरते स्तर, भुगतान में अभूतपूर्व विलम्ब की ओर ध्यान दिलाया गया है और एफ़ एम गोल्ड चैनेल में चल रही गडबडियों के लिए एफ़ एम गोल्ड चैनल के कार्यक्रम अधिशासी को जिम्मेवार बताया गया है।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7749

Posted by on May 3 2010. Filed under कॉरपोरेट, बिज़नेस न्यूज़, मीडिया, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes