अमेरिका के पास है 5113 परमाणु हथियार

अमेरिका ने पहली बार परमाणु हथियारों के अपने जखीरे का खुलासा करते हुए कहा कि उसके पास 5,113 परमाणु हथियार हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पहले काफी गोपनीय रखे जाने वाले परमाणु हथियारों की संख्या को इसलिए जारी किया गया है क्योंकि राष्ट्रपति बराक ओबामा अन्य देशों को अपनी परमाणु गतिविधियों के लिए अधिक पारदर्शी तरीका अपनाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि वर्ष 1989 में अमेरिका के पास 22,217 परमाणु हथियार थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के एक परमाणु सम्मेलन में कहा था, “हमारे परमाणु हथियारों के जखीरे की पारदर्शिता के लिए पेंटागन उनकी संख्या जारी करेगा।”

उन्होंने कहा कि परमाणु नि:शस्त्रीकरण की अमेरिकी प्रतिबद्धता पर शंका करने वालों के लिए यह एक सही संकेत होगा।(आईएएनएस)

Last 5 posts by जगदीश्वर चतुर्वेदी

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=7783

Posted by on May 4 2010. Filed under देश - दुनिया. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes