राख के कारण ब्रिटेन में विमान सेवाएं प्रभावित

आइसलैंड में फटे ज्वालामुखी से उठे राख के बादलों की वजह से ब्रिटेन के हीथ्रो और गैटविक हवाई अड्डों को सोमवार तड़के बंद करना पड़ा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्रिटेन की वायु यातायात सुरक्षा प्रणाली ‘एनएटीएस’ ने कहा है कि हवाई अड्डे रविवार देर रात एक बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे।

रविवार को राख के बादलों की वजह से मैनचेस्टर, बर्मिघम, लीवरपुल, डबलिन, लीड्स और स्कॉटलैंड व उत्तरी आयरलैंड के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया था।

बुधवार को यूरोप की वायु सुरक्षा एजेंसी ‘यूरोकंट्रोल’ ने कहा था कि आइसलैंड में फटे ज्वालामुखी से उठे राख के बादल छंट गए हैं।

उल्लेखनीय है कि आइसलैंड में मार्च में ज्वालामुखी फटा था, जिसके बाद से राख के बादल उठने लगे थे।(आईएएनएस)

Last 5 posts by जगदीश्वर चतुर्वेदी

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=8729

Posted by on May 17 2010. Filed under देश - दुनिया. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes