3जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी पूरी हुई
देश में तीसरी पीढ़ी (3जी) की संचार सेवा शुरू करने के लिए निजी कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित करने के लिए जारी नीलामी 34 दिन बाद बुधवार को समाप्त हुई। इस नीलामी से सरकारी खजाने में करीब 70,000 करोड़ रुपये (15.5 अरब डॉलर) आएंगे।
पूरे भारत के लिए लाइसेंस प्राप्त करने वाली कंपनी को 17,000 करोड़ रुपये (3.7 अरब डॉलर) खर्च करने होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को पहले ही स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जा चुका है। इन कंपनियों को भी विजेता कंपनी के बराबर की कीमत चुकानी पड़ेगी।
भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशन, वोडाफोन एस्सार, आइडिया सेल्युलर, टाटा टेलीसर्विसेस, एयरसेल, एटीस्लेट, एस टेल और वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस जैसी नौ कंपनियों ने नौ अप्रैल को शुरू हुई ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन नीलामी की प्रक्रिया चली। बोली का आंकड़ा, जिसमें विजेता कंपनी का नाम भी शामिल है, की घोषणा नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने और सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।
विजेता कंपनी अब से 10 दिनों के भीतर आवश्यक धनराशि जमा कर देगी। नीलामी में सफल कंपनियों को एक सितंबर से वाणिज्यिक आधार पर 3जी सेवाओं को शुरू करने की अनुमति प्राप्त हो जाएगी। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=8913






