गंभीर भूमिकाओं से उकता गई हैं सीमा बिस्वास

अभिनेत्री सीमा बिस्वास हमेशा गंभीर भूमिकाएं मिलने से उकता चुकी हैं। ‘बैंडिट क्वीन’, ‘खामोशी’ और ‘वाटर’ जैसी फिल्मों में गंभीर चरित्र भूमिकाएं करने के बाद यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री कुछ हल्की-फुल्की और मनोरंजक भूमिकाएं भी करना चाहती है।

बिस्वास ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मैं गंभीर भूमिकाएं करके बहुत उकता चुकी हूं। मुझे हमेशा इसी तरह की भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलते हैं और मैं हर बार समर्पण और ईमानदारी से इस तरह की भूमिकाएं करती हूं लेकिन अब मैं इस सब से उकता चुकी हूं।”

उन्होंने कहा, “यही एक वजह है जिसके कारण मैं अब चुनने लगी हूं। ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ के दिनों में मैं मंच पर हास्य भूमिकाएं करने की आदी थी और यह बहुत मजेदार होता था।”

बिस्वास ने दीपा मेहता की फिल्म ‘कुकिंग विद स्टेला’ में हास्य भूमिका की है और अब उन्हें इसी तरह की भूमिकाओं की तलाश है।

उन्होंने बताया, “‘कुकिंग विद स्टेला’ जल्दी ही भारत में प्रदर्शित होगी। मैं इस तरह की और भूमिकाएं करना चाहती हूं।”

बिस्वास ने शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में मुख्य भूमिका से हिंदी फिल्मोद्योग में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने ‘हजार चौरासी की मां’, ‘एक हसीना थी’ और ‘पिंजर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

रंगमंच में अपनी जड़ें जमा चुकी बिस्वास ने कई मराठी, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है।

हास्य भूमिकाएं तलाश रहीं बिस्वास को अब अपनी नई फिल्म ‘रेड अलर्ट-द वार विदइन’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उन्होंने एक नक्सली की भूमिका निभाई है।

रेड अलर्ट-द वार विदइन’ में नक्सली की भूमिका पर बिस्वास कहती हैं, “यह बहुत चुनौतीपूर्ण भूमिका है और मुझे इसमें यही अच्छा लगा। फिल्म की कहानी बहुत मजबूत है। मैंने एक ऐसी महिला की भूमिका की है जो दबंग है और जिसे किसी का डर नहीं है।”

अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी ‘रेड अलर्ट-द वार विदइन’ का नौ जुलाई को बड़े पर्दे पर प्रदर्शन होगा। (आईएएनएस)

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=11734

Posted by on Jun 23 2010. Filed under थियेटर, रागरंग, सिनेमा. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes