Archive for: June, 2010

नक्सलियों के बंद का मिलाजुला असर, छत्तीसगढ़ में भारी तनाव

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों के 26 जवानों की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए रमन सिंह ने सचिवालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव और गृह तथा पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के [...]

भारत विश्व वित्तीय त्वरित कार्यबल का 34वां सदस्य बना

भारत अब विश्व स्तरीय वित्तीय त्वरित कार्यबल (एफएटीएफ) का अधिकार संपन्न सदस्य बन गया है। यह एक अंत: सरकारी संगठन है जो मनी लांड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने पर रोक लगाने संबंधी नीतियां बनाता है। भारत को सदस्यता 23 से 25 जून के बीच नीदरलैंड के एमस्टर्डम में हुई एफएटीएफ की [...]

आज भी सुलग रहा है कश्मीर, जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुरू

सोपोर और श्रीनगर में कर्फ्यू बगैर किसी ढील के लगातार पांचवे दिन भी जारी है। अनंतनाग में तीन किशोरों की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। गुस्साई भीड़ ने एक पुलिस चौकी, पेट्रोल पंप, वाहनों और कई दुकानों को आग लगा दी। दक्षिणी कश्मीर में भी मंगलवार को लोग सड़कों पर उतर गए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि तीनो किशोरों की मौत सुरक्षा बलों की गोलियों से हुई है।

नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन में हड़ताल का एलान

तमिलनाडु की नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) की दो प्रमुख कर्मचारी यूनियनों ने वेतन में सुधार के मामले पर वार्ता विफल होने के बाद बुधवार रात से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। किसी भी प्रकार की हिंसा रोकने के लिए कंपनी की खानों, बिजली संयंत्र और कार्पोरेट कार्यालय के बाहर करीब 2,000 पुलिसकर्मी [...]

विदेशी शिक्षा के बहाने दलितों-पिछड़ों के ख़िलाफ़ घिनौनी साज़िश

इस विधेयक में विदेशी शिक्षण संस्थानों पर आरक्षण लागू करने की शर्त नहीं लगाई गई है। यानी ये शिक्षण संस्थान दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और शारीरिक रूप से असमर्थ छात्रों को किसी भी तरह का आरक्षण देने को बाध्य नहीं होंगे। विधेयक की दूसरी बड़ी खामी यह है कि विदेशी संस्थान कितनी फीस लेंगे, इस बारे में उन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

जम्मू-कश्मीर में लगे राज्यपाल शासन

इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तानी एजेंसियां उनके खरीदे हुए तत्वों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के षड्यंत्र में जुटी हुई हैं। उनके पास एक बहुत प्रभावशाली हथियार है : मजहबपरस्ती, जिससे एक विशेष वर्ग के लोगों, खासकर युवा पीढ़ी, को भारत और इसके लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ भड़काया जा सकता है। कुछ अलगाववादी तत्व घाटी की भोली जनता का दशकों से शोषण करते आए हैं। इसे खत्म करने के लिए राजनीतिक व वैचारिक तंत्र की जरूरत है, न कि बंदूक की।

स्पेन ने पुर्तगाल को हराया, रोनाल्डो बुरी तरह फ्लॉप

स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में स्विटजरलैंड के हाथों मात खाने के बाद से स्पेन के खेल में लगातार सुधार हो रहा है और आज उन्होंने पुर्तगाल की एक नहीं चलने दी। शुरू से ही लगा कि मैच स्पेन के नाम होगा। और हुआ [...]

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली कहर, 26 जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक और घातक हमला किया है। अशांत बस्तर इलाके में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर घात लगा कर हमला किया। नारायणपुर में हुए इस हमले में कम से कम 26 जवान मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती [...]

इन तस्वीरों पर गृह मंत्रालय को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस भेजा है। नोटिस की वजह वो तस्वीरें हैं जो 17 और 18 जून को देश के कई अख़बारों में छपी थीं। ये तस्वीरें सुरक्षाकर्मियों की क्रूरता की कहानी कहती हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी मारे गए लोगों को भेड़-बकरियों की तरह टांग कर ले जा रहे हैं।

अंतरिक्ष में सेक्‍स पर प्रतिबंध

नासा के एक अंतरिक्ष कमांडर ने खुलासा किया है के अंतरिक्ष यात्रा की पूरी अवधि में सेक्‍स पर पूरी पाबंदी है। नासा के कमांडर एलेन प्‍वाइंडेक्‍स्‍टर ने हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन पर गए अतरिक्ष यात्रियों के एक दल की अगुवाई की थी। इस दल में उनके साथ्‍ा तीन महिला कर्मी भी गई थीं। [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes