Archive for: July, 2010

हंस की गोष्ठी में हंगामा, “चोर” जैसे भागे विभूति और आलोक मेहता

हंस की सालाना गोष्ठी हंगामेदार रही। पूर्व आईपीएस अधिकारी और महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति विभूति नारायण राय और नई दुनिया के संपादक आलोक मेहता गोष्ठी के बीच से “चोर” की तरह भागे। नई दिल्ली के ऐवान-ए-गालिब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राजेंद्र यादव समेत कुल छह वक्ताओं ने अपनी राय रखी। [...]

अदालतों में लंबित मामलों की समीक्षा चाहती हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने देश की विभिन्न अदालतों में बकाया पड़े मामलों की समीक्षा करने का शनिवार को आह्वान किया। आंकड़े के अनुसार देश की अदालतों में बकाया मामलों की संख्या तीन करोड़ पहुंच गई है। उन्होंने लंबित मामलों को निपटाने के नए तरीकों पर जोर दिया। बकाया मामलों के आंकड़े की समीक्षा करने का [...]

धांधली की बात बेबुनियाद – कलमाडी

राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने पिछले वर्ष लंदन में क्वींस बैटन रिले की लांचिंग के संदर्भ में लंदन स्थित एक कंपनी को धन के अवैध हस्तातंरण के आरोपों से इंकार करते हुए इस बाबत मीडिया में आई वित्तीय अनियमितता की खबरों को बकवास बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘भ्रष्टाचार [...]

मुझे ख़त्म कराना चाहती है सीपीएम

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) मुझे खत्म करने के लिए आत्मघाती दस्ता बना रही है। बनर्जी ने कहा, “इन कायरों (कुछ माकपा मंत्री व नेता) के पास राजनीतिक तरीके से मुझसे लड़ने का साहस नहीं है और इसलिए वे मेरे खात्मे के लिए आत्मघाती [...]

ब्रिटेन में दफ्तरों में मिनी स्कर्ट पहनने पर रोक

ब्रिटेन में दफ्तरों में महिलाओं के मिनी स्कर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा ग्राहकों के साथ सीधे तौर पर जुड़ने वाले कर्मियों से कहा गया है कि वे ऐसा पेशेवर रुख अपनाएं जिससे महिलाओं और बच्चों के लिए ज्यादा सम्मान प्रदर्शित हो। समाचार पत्र ‘द डेली मेल’ के अनुसार साउथेंप्टन सिटी [...]

त्रिकोणीय श्रृंखला : युवराज की वापसी, सचिन को आराम

श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। मध्यक्रम के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह की जहां टीम में वापसी हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। भारतीय टीम [...]

आईएसआई अधिकारियों का ब्रिटेन दौरा रद्द

ब्रिटेन के के पाकिस्तान पर ‘आतंकवाद फैलाने’ का आरोप लगाने के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) और ब्रिटिश सुरक्षा अधिकारियों के बीच होने वाली वार्ता रद्द कर दी गई है। आईएसआई के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि आईएसआई ने तय वार्ता रद्द करने का फैसला कैमरन के उस बयान [...]

राष्ट्रमंडल खेल: आयोजन समिति से मांगा ‘देरी’ व ‘खर्च’ का ब्यौरा

कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति से खेल परियाजनाओं के पूरा होने में विलंब, पूरे खर्च और कथित अनियमितताओं के बारे में पूरा विवरण देने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि चंद्रशेखर शनिवार को आयोजन समिति के कार्यालय [...]

लालू की राजद से छिना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

लालू यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) अब राष्‍ट्रीय पार्टी नहीं रह गई है। ऐसा पिछले साल झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को कम वोट मिलने के चलते हुआ। मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) और शरद यादव की जद(यू) का भी कुछ राज्यों में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा छिन [...]

टेस्ट में बनी रहेगी टीम इंडिया की बादशाहत

भारत और श्रीलंका के बीच तीन अगस्त से होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट का चाहे जो कुछ भी परिणाम निकले, भारत आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बना रहेगा। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में शुक्रवार को दूसरा टेस्ट हार- जीत के फैसले के बिना ड्रा हो गया। इस मैच के ड्रा [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes