आईसीआईसीआई का आधार ब्याज दर 7.5 फीसदी
देश का दूसरा सबसे बडा लोन देने वाला बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपना आधार ब्याज दर 7.5 फीसदी रखा है।
बुधवार देर शाम को इस संबंध में घोषणा करते हुए बैंक ने कहा कि गुरुवार से नया आधार ब्याज दर लागू होगा।
अब अब बडे बैंकों में सिर्फ एसबीआई ने ही अपना आधार ब्याज दर 7.5 फीसदी रखा था। बाकी सभी सरकारी बैंकों ने अपना ब्याज दर 7.75 से 8.25 के बीच रखा था। इससे एसबीआई लाभ के पोजीशन में चल रहा था।
लेकिन एसबीआई के बराबर आधार ब्याज दर रखकर आईसीआईसीआई ने उसे लोन के बाजार में बराबरी का टक्कर दिया है।
आरबीआई ने पिछले दिनों सभी बैंकों को अपने आधार ब्याज दर की घोषणा करने का आदेश दिया था। कोई भी बैंक अपने आधार ब्याज दर से कम दर पर लोन किसी पार्टी को नहीं दे सकता है।
आरबीआई ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि कॉरपोरेट समुदाय बैंकों से कम ब्याज दरों पर लोन देने के लिए अधिक मोल तोल ना कर सकें।
पुरानी व्यवस्था में जहां आम आदमी को अधिक ब्याज दर पर लोन दिया जाता था, वहीं उसकी जमा पूंजी का उपयोग करते हुए बैंक कॉरपोरेट समुदाय को काफी कम दरों पर लोन दिया करते थे।
Last 5 posts by संजय कुमार साह
- अजहर-ज्वाला के संबंधों ने जलाया संगीता का दिल - July 27th, 2010
- ट्रेजरी घोटाला : पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाया स्टे - July 23rd, 2010
- विशालतम तारे की खोज, सूरज से 320 गुणा बड़ा - July 23rd, 2010
- अकेले हैं, तो क्या गम! किराये पर लीजिए दोस्त, कीमत 6.50 पाउंड प्रति घंटा - July 20th, 2010
- एड्स के रोकथाम में एक बडी सफलता हाथ लगी - July 20th, 2010
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=12312






