सेल की भिलाई इकाई में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन
सरकारी क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भिलाई स्थित स्टील उत्पादन इकाई में इस साल की पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है।
भिलाई इस्पात इकाई ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, “संयंत्र में वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में 13.9 लाख टन धातु का अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया गया, पिछले साल इसी अवधि में यह उत्पादन 12.7 लाख टन था।”
यह इकाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 30 किलोमीटर दूर भिलाई में स्थित है।
इसके अलावा इसी अवधि में यहां 13.1 टन कच्चे इस्पात का अब तक सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है, इससे पहले वर्ष 2006-07 की पहली तिमाही में 12.5 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था।
संयंत्र में इस अवधि में 11.37 लाख टन विक्रय योग्य इस्पात का उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल इसका उत्पादन 10.9 लाख टन था। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=12473






