‘द नेक्स्ट बिग थिंग’ चुने गए अंसारी
अमेरिकी व्यापार पत्रिका फोर्ब्स ने 17 हस्तियों के बीच भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता और हास्य कलाकार अजीज अंसारी को ‘द नेक्स्ट बिग थिंग’ चुना है।
सत्ताईस वर्षीय अंसारी की फिल्म ‘फनी पीपल’ ने पिछले साल दुनियाभर में बॉक्सऑफिस पर सात करोड़ डॉलर का व्यवसाय किया था। अंसारी के माता-पिता तमिलनाडु से यहां आकर बस गए थे।
अंसारी एपोटो और जीई यूनीवर्सल पिक्चर्स के साथ तीन फिल्में बना रहे हैं। इसके अलावा वह एनबीसी के कॉमेडी शो ‘पार्क्स एंड रीक्रिएशन’ में अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टॉम क्रूज और सांड्रा बुलॉक के साथ एमटीवी मूवी अवार्ड्स कार्यक्रम की मेजबानी की थी।
अंसारी अपने प्रशंसकों के बीच खासे मशहूर हैं। ट्विटर पर उनके 260,000 प्रशंसक हैं।
फोर्ब्स ने जिन 17 लोगों की सूची तैयार की थी उनमें जस्टिन बीबर, ‘किंग्स ऑफ लियोन’ समूह, ‘ट्वाइलाइट’ अभिनेता टेलर लॉटनर और जो साल्डाना जैसी हस्तियां शामिल थीं। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=12769






