शादी के बाद धोनी को अब 210 करोड रुपये की डील

अपनी बाल सखा से शादी के बाद अब धोनी को 210 करोड रुपये की भारी भडकम डील का एक शानदार तोहफा मिला है।

इस डील पर हस्‍ताक्षर करने के बाद वे भारत में सबसे बडी डील हासिल करने वाले खिलाडी बन गए हैं। उन्‍हें एक टैलेंट मैनेजमेंट फर्म रीति स्‍पोर्ट्स मैनेजमेंट और एडवर्टाइजिंग एजेंसी माइंडस्‍केप के साझा उपक्रम से यह डील हासिल हुआ है।
डील की अवधि 2 साल है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को तीन साल के लिए 180 करोड रुपये की डील हासिल हुई थी।

रीति स्‍पोर्ट्स के जेनरल मैनेजर और पूर्व क्रिकेट खिलाडी संजय पांडे ने कहा कि 6-7 दिनों पहले यह डील फाइनल हुआ है।

एक बडे समाचार पत्र के मुताबिक यह डील हासिल करने की दौड में सुनील गावस्‍कर की फर्म पीएमजी के साथ-साथ आईएमजी, वर्ल्‍ड स्‍पोर्ट्स और पर्सेप्‍ट समूह भी थे।

भारतीय कप्‍तान धोनी इस समय पेप्‍सीको, रीबॉक, एयरसेल और गोदरेज सहित 22 ब्रांडों का प्रचार कर रहे हैं।

फोर्ब्‍स मैगजिन के मुताबिक धोनी एक ब्रांड के साल भर के प्रचार के लिए 6 करोड रुपये लेते हैं। पिछले साल उनकी कुल कमाई 1 करोड डॉलर थी, जिसमें से 80 लाख डॉलर सिर्फ प्रचार से आया था। इस राशि के साथ वे दुनिया में सबसे अधिक कमाने वाले क्रिकेटर बन गए थे।

धोनी ने पिछले साल गेमप्‍लान से अपने करार का समाप्‍त कर माइंडस्‍पेस के साथ प्रचार के लिए समझौता किया था। अब माइंडस्‍पेस और रीति स्‍पोर्ट्स का साझा उपक्रम उनके प्रचार के साथ ब्रांड एसोसिएशन, डिजिटल राइट के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी मौजूदगी भी नियंत्रित करेगा।

रीति स्‍पोर्ट्स इस समय अन्‍य भारतीय क्रिकेटर आर पी सिह और हरभजन सिंह का भी प्रबंधन करता है। (एजेंसियां)

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=13438

Posted by on Jul 13 2010. Filed under कॉरपोरेट, खेल, बिज़नेस न्यूज़, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes