मनचाहे समय पर एलपीजी डिलीवरी योजना का उद्घाटन

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने मंगलवार को घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक और मूल्य संवद्धित सेवा- मनचाहे समय पर एलपीजी सिलेण्डर की डिलीवरी योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के अंतर्गत, देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता दिन में अथवा अपने मनचाहे समय पर एलपीजी सिलेण्डर की डिलीवरी को मामूली सा धन भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम चरण के तौर पर, यह सेवा दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद, पुणे और बेंगलुरू में प्रारंभ की गई है। इस माह के अंत तक यह सेवा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद में और 2010 के अंत तक देशभर के प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा कि लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए यह एक और कदम है और इससे एलपीजी प्राप्त करने में होने वाली कठिनाईयां दूर हो सकेंगी।

इस अवसर पर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यह योजना वैकल्पिक है और जनता की मदद के लिए सरकार की नीतियों को दर्शाती है। (आईएएनएस)

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=13495

Posted by on Jul 14 2010. Filed under कंज्यूमर, बिज़नेस न्यूज़, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes