खाद्य पदार्थो की महंगाई दर बढ़कर 12.81 प्रतिशत हुई
पिछले दो सप्ताह तक गिरावट के बाद तीन जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में देश में खाद्य पदार्थो की महंगाई दर बढ़कर 12.81 प्रतिशत हो गई। इस दौरान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के चलते दालें और मोटे अनाज भी महंगे हुए हैं।
इस पहले के सप्ताह में खाद्य पदार्थो की महंगाई दर 12.63 प्रतिशत थी।
आलोच्य सप्ताह में ईंधन की कीमतों में पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में 14.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि इससे पहले 26 जून को सप्ताह में इनकी कीमतों में 18.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। ईंधन की कीमतों में यह नरमी ‘फर्नेस ऑयल’ की कीमतों में कमी की वजह से आई है।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह में दालों की कीमत 29 प्रतिशत और दूध की कीमत 15 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं सब्जियों की कीमत में 5 प्रतिशत की कमी आई है।
प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर पिछले सप्ताह के 16.08 प्रतिशत से बढ़कर आलोच्य सप्ताह में 16.25 प्रतिशत हो गई। जबकि गैर खाद्य उत्पादों की महंगाई दर बढ़कर 18.85 प्रतिशत हो गई पिछले सप्ताह यह 18.6 प्रतिशत रही थी।
एक साल पूर्व के इसी सप्ताह की तुलना में प्रमुख खाद्य वस्तुओं के भाव में उतार-चढ़ाव निम्नानुसार रहा:-
मोटे अनाज: 6.04 प्रतिशत
चावल: 6.1 प्रतिशत
गेहूं: 5.54 प्रतिशत
दालें: 28.98 प्रतिशत
सब्जियां: (-) 5.7 प्रतिशत
फल: 11.54 प्रतिशत
दूध: 15.91 प्रतिशत
आलू: (-) 42.98 प्रतिशत
प्याज: (-) 4.99 प्रतिशत
मानसून की बारिश में लगातार बढ़ोतरी के चलते खाद्य पदार्थो की ऊंची कीमतों में गिरावट आनी शुरू हुई थी लेकिन ईंधन कीमतों में वृद्धि के चलते यह गिरावट थम गई है।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने बुधवार को कहा कि अच्छे मानसून के चलते दिसंबर तक कीमतें सामान्य स्तर तक कम हो जाएंगी।
ईंधन कीमतों में वृद्धि के चलते जून में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई की दर भी 10.55 प्रतिशत पर पहुंच गई। (आईएएनएस)
Last 5 posts by संजय कुमार साह
- अजहर-ज्वाला के संबंधों ने जलाया संगीता का दिल - July 27th, 2010
- ट्रेजरी घोटाला : पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाया स्टे - July 23rd, 2010
- विशालतम तारे की खोज, सूरज से 320 गुणा बड़ा - July 23rd, 2010
- अकेले हैं, तो क्या गम! किराये पर लीजिए दोस्त, कीमत 6.50 पाउंड प्रति घंटा - July 20th, 2010
- एड्स के रोकथाम में एक बडी सफलता हाथ लगी - July 20th, 2010
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=13572






