‘तेरे बिन लादेन’ ने किया 50 करोड का व्यवसाय
कम बजट में बनी और शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ ने पहले सप्ताहांत में ही 50 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर उसी दिन प्रदर्शित हुईं संजय दत्त-बिपाशा बसु अभिनीत ‘लम्हा’ और विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी ‘उड़ान’ को कड़ी टक्कर दी है।
निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ ने देशभर के 344 स्क्रीन्स पर प्रदर्शन के साथ पहले तीन दिन में इतना व्यवसाय किया है।
बोनी कपूर का बीएसके नेटवर्क एंड एंटरटेनमेंट फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से खुश होकर दूसरे सप्ताह में 40-50 प्रिंट और जारी करने की योजना बना रहा है।
फिल्म का अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय भी अच्छा रहा है। ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और आस्ट्रेलिया से 150,000 डॉलर का व्यवसाय पहले ही हो चुका है जबकि अमेरिका में फिल्म का प्रदर्शन होना बाकी है।
‘तेरे बिन लादेन’ की निर्माता पूजा शेट्टी देवड़ा और आरती शेट्टी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, “इतनी कड़ी मेहनत के बाद दर्शकों की जो सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है वह वास्तव में सम्मान की बात है। हम फिल्मोद्योग के साथियों के इस फिल्म को देखने और इसकी चर्चा करने में मिले सहयोग के लिए उनके भी शुक्रगुजार हैं।”
यह अमेरिका में हुए 9/11 के हमले के साजिशकर्ता पर बनी हास्य फिल्म है। यह पाकिस्तानी गायक अली जफर की अभिनेता के बतौर पहली फिल्म है और नवोदित अभिनेता प्रद्युम्न सिंह ने ओसामा का किरदार किया है। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=13832






