टोयोटा का नया कोरोला आल्टिस डीजल मॉडल, माइलेज 21.43 किलोमीटर

बुधवार को कोरोला आल्टिस डीजल मॉडल के लाउंच के मौके पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोशी नागाकावा और वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, “भारत में बेहतर तकनीक की गाड़ियां लाने की हमारी दीर्घकालीन रणनीति के तहत हम कोरोला अल्टिस डीजल को यहां लाकर काफी खुश हैं।”
यह कार एक लीटर डीजल में 21.43 किलोमीटर दूरी तय करेगी और इसमें 1.4 लीटर क्षमता का चार सिलेंडर वाला डी-4डी इंजन लगा है जिसमें बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
नाकागावा ने कहा, “कोरोला अल्टिस डीजल में डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, और यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर ईंधन दक्षता वाली कार है।”
दसवी पीढ़ी की कोरोला अल्टिस को सितंबर 2008 में बाजार में उतारा गया था। इसके डीजल मॉडल में भी उसी डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो कि इनोवा, फार्च्यूनर, प्राडो और लैंड क्रूजर 200 में उपयोग की गई है। (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=14008






