फैशन सप्ताह में छा गईं श्वेता नंदा

पर्ल्स इंफ्रास्ट्रक्चर देहली काउचर वीक’ में डिजाइनर द्वय अबू जानी-संदीप खोसला के लिए रैंप पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की सुपुत्री श्वेता नंदा ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यही नहीं उनकी मौजूदगी ने इसी शो के लिए मॉडलिंग कर रहे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेट ली की चमक भी फीकी कर दी।

मुंबई का यह डिजाइनर द्वय बच्चन परिवार का पसंदीदा है और उम्मीद की जा रही थी कि रविवार को समाप्त होने जा रहे फैशन सप्ताह में इस परिवार को कोई न कोई सदस्य अबू-खोसला के लिए रैंप पर उतरेगा।

श्वेता कमल के आकार की त्रिआयामी पोशाक में रैंप पर चलती हुई प्रफुल्लित दिख रही थीं तो बैगीनुमा धोती और शेरवानी पहने ब्रेट ली शर्मीले नजर आ रहे थे।

डिजाइनर द्वय ने अपनी इस परिधान श्रृंखला के माध्यम से गायिका मैडोना, लेडी गागा और काइली मिनॉग को सम्मानित किया और शो के दौरान उनकी एलबमों के लोकप्रिय गीत बजाए।

उनके वस्त्र संग्रह में आधुनिक पोशाकें भी थीं तो पारंपरिक साड़ी को भी नए रूप में पेश किया गया था। (आईएएनएस)

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=14336

Posted by on Jul 26 2010. Filed under कॉरपोरेट, थियेटर, बिज़नेस न्यूज़. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

1 Comment for “फैशन सप्ताह में छा गईं श्वेता नंदा”

  1. [...] फैशन सप्ताह में छा गईं श्वेता नंदा …  » http://www.janatantra.com [...]

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes