आरबीआई अब 45 दिन पर मध्य तिमाही समीक्षा जारी करेगा
भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि तेजी से बदल रहे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय परिवेश को ध्यान में रखते हुए अब वह हर 45 दिन में मौद्रिक समीक्षा जारी करेगा।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि प्रत्येक 45 दिन पर समीक्षा होने से अप्रत्याशित समय पर नीतिगत बदलावों से बचा जा सकेगा।
अब तक आरबीआई प्रत्येक तिमाही पर हालांकि नीतिगत घोषणाएं जारी करता था लेकिन परिस्थितियों के अनुरूप उसे समय-समय पर नीतिगत निर्णय लेने पड़ते थे।
केंद्रीय बैंक की तिमाही समीक्षा के दौरान गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा, “रिजर्व बैंक तिमाही समीक्षा के 45 दिन बाद अब मध्य-तिमाही समीक्षा जारी करेगा। यह मध्य तिमाही समीक्षाएं जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च में की जाएंगी।”
उन्होंने कहा कि तेजी से बदलने वाली अर्थव्यवस्था में मौद्रिक नीतिगत निर्णयों के लिए तीन महीने का समय काफी लंबा अंतराल साबित होता है। दुनिया के ज्यादातर केंद्रीय बैंक साल में सामान्यत: आठ से 12 बार अपनी घोषणाएं जारी करते हैं।
सुब्बाराव ने कहा, “मध्य-तिमाही समीक्षा के जरिए हम अर्थव्यवस्था की स्थितियों को जल्दी-जल्दी जाहिर कर पाएंगे।” (आईएएनएस)
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=14465






