तेंदुलकर का 5वां दोहरा शतक
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक पूरा कर लिया है।
तेंदुलकर ने श्रीलंका के साथ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की। तेंदुलकर ने तीसरे दिन अपने करियर का 48वां टेस्ट शतक लगाया था।
तेंदुलकर ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ 248 नाबाद, 2004 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 241 नाबाद, 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 217 और 2000 में जिंबाब्वे के खिलाफ 201 नाबाद रनों की पारी खेली थी।
तेंदुलकर टेस्ट मैचों में पांच दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले भारत के राहुल द्रविड़ और आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग पांच-पांच दोहरे शतक लगा चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 12 दोहरे शतक लगाने का रिकार्ड महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 के औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 12 बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया था।
दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (9) हैं जबकि इंग्लैंड के वॉली हेमंड और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान कुमार संगकारा सात-सात दोहरे शतकों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। (आईएएनएस)।
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=14686






