अलग अंदाज में टीवी पर दिखेंगी प्रियंका
‘फैशन‘ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में अपनी छरहरी काया दिखाने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कलर्स पर प्रसारित होने वाले रोमांचक रिएलिटी शो ‘फीयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-3′ में नए अंदाज में नजर आएंगी।
इस 28 वर्षीया अभिनेत्री ने इस धारावाहिक के लिए जारी पहले प्रोमो में चौड़े बेल्ट वाली जींस के साथ-साथ घुटनों तक लंबाई वाले बूट, पीले रंग का टॉप, काले रंग का चमड़े का जैकेट और दस्ताने पहन रखे हैं।
प्रियंका को यह बदला हुआ अंदाज दिया है बॉलीवुड की फैशन डिजायनर अनीता श्रौफ अदाजानिया ने। इससे पहले वह ‘धूम’ और ‘रेस’ जैसी फिल्मों में कलाकारों को नए लुक दे चुकी हैं।
प्रियंका ने हाल में धारावाहिक के प्रोमो की शूटिंग के लिए बैंकाक का दौरा किया था। दर्शकों को उनकी नई वेशभूषा की पहली छवि अगले सप्ताह टेलीविजन पर देखने को मिलेगी।
इस प्रोमो में प्रियंका को पुरुष बाइकर्स के साथ रेस में हिस्सा लेते दिखाया गया है। धारावाहिक ‘फीयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी-3′ के पहले दो संस्करणों को अभिनेता अक्षय कुमार ने पेश किया था। (आईएएनएस)।
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=14682






