ब्रिटेन में दफ्तरों में मिनी स्कर्ट पहनने पर रोक
ब्रिटेन में दफ्तरों में महिलाओं के मिनी स्कर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा ग्राहकों के साथ सीधे तौर पर जुड़ने वाले कर्मियों से कहा गया है कि वे ऐसा पेशेवर रुख अपनाएं जिससे महिलाओं और बच्चों के लिए ज्यादा सम्मान प्रदर्शित हो।
समाचार पत्र ‘द डेली मेल’ के अनुसार साउथेंप्टन सिटी काउंसिल के बाल सेवा विभाग के करीब 400 कर्मचारियों को एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसमें उनसे कहा गया है कि उन्हें सम्मानजनक वेशभूषा धारण करना चाहिए और दफ्तर में पहने जाने वाली वेशभूषा पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।
काउंसिल के अधिकारियों ने कहा है कि मिनी-स्कर्ट पहनने वाली महिलाओं को घर वापस भेजा जा सकता है, जबकि पुरुषों को सलाह दी गई है कि वे कॉलर वाली या पोलो शर्ट और कॉटन की पतलून पहनें। साथ में बेल्ट लगाएं।
महिलाएं पतलून या ठीक-ठाक लंबाई वाली स्कर्ट पहन सकती हैं लेकिन मिनी स्कर्ट पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
महिलाओं ने हालांकि इस प्रतिबंध का विरोध करने की चेतावनी दी है। (आईएएनएस)।
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=15026






