Archive for: July, 2010

सोनभद्र में हिंदुस्तान के संवाददाता की हत्या

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में हिंदुस्तान के एक संवाददाता की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। हत्यारों ने वारदात के बाद पत्रकार के जिस्म पर चाकू से “खून का बदला खून “लिख दिया। कमलेश नामक ये युवा पत्रकार पिछले पांच साल से आदिवासी बहुल बभनी इलाके में काम कर रहे थे। हैरानी की [...]

चीनी वस्त्रों में कैंसर पैदा करने वाले रंग मिले

चीन के सिले-सिलाए वस्त्रों में ऐसे रंगों के उपयोग की बात सामने आई है जिनसे कैंसर हो सकता है। इस खुलासे से चीन के वस्त्रों के खरीददार चिंतित हैं। ‘ग्लोबल टाइम्स’ समाचार पत्र के मुताबिक बीजिंग की म्युनिसिपल ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एण्ड कॉमर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि देश में कपड़ों के [...]

अमेरिका में हर तरफ चेल्सी की शादी की चर्चा

न्यूयार्क से करीब 150 किलोमीटर दूरी पर खूबसूरत रीनेबेक कस्बे में हर किसी के जुबान पर पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन की शादी की चर्चा है। शनिवार को होने वाली इस शादी के चलते उत्साह से लबरेज मीडिया इसे ‘दशक की शादी’ और ‘शताब्दी की [...]

ओबामा भारतीय संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने प्रस्तावित भारत दौरे के दौरान नवंबर में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि ओबामा के दौरे की तारीख भले ही अभी तय नहीं हो पाई है, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चाहते हैं कि ओबामा भारतीय संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करें। [...]

फसल ऋण के लिए बैंकों को 4,868 करोड़ रुपये मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र, ग्रामीण और सहकारिता बैंकों तथा नाबार्ड को ब्याज सहायता के रूप में 4,868 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने यह फैसला सामान्य रूप से किसानों को प्रति वर्ष सात प्रतिशत की दर (शीघ्र भुगतानकर्ताओं के लिए पांच प्रतिशत) से लघुकालिक फसल ऋण सुनिश्चित करने [...]

हॉकी इंडिया को चुनाव की अनुमति मिली

सर्वोच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया को अपने कार्यकारी बोर्ड का चुनाव 31 जुलाई तक करा लेने की शुक्रवार को अनुमति दे दी। अदालत ने परिणाम की घोषणा करने की भी अनुमति दे दी, लेकिन चुनाव परिणाम का क्रियान्वयन न करने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक की खण्डपीठ ने दिल्ली उच्च [...]

ख़बरों की ख़बर क्यों जरूरी: जोरदार रही बहस

“ख़बरों की ख़बरः क्यों और कितना जरुरी?” को लेकर प्रेस क्लब में गर्माहट का माहौल बना रहा। सलाह, नसीहतें और असहमति के बीच से जो भी कुछ निकलकर सामने आया,उसका लब्बोलुआब इतना है कि खबरों की खबर लिया जाना अनिवार्य है। न केवल अनिवार्य है बल्कि इस दिशा में,उन्हें दुरुस्त करने के लिए लगातार सक्रिय [...]

सोहराबुद्दीन मामले को गुजरात से बाहर ले जाना चाहती है सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोहराबुद्दीन शेख-कौसरबी हत्या मामले की सुनवाई को गुजरात से बाहर स्थानांतरित करने के लिए शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय से अपील की। सीबीआई ने आरोपियों को भी राज्य के बाहर यानी मुंबई स्थानांतरित करने की अदालत से अपील की। सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी और उसकी [...]

इंदौर में बच्चों के मध्यान्ह भोजन में जहर

इंदौर के कजलाना इलाके में मध्यान्ह भोजन का ठेका हथियाने के लिए बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन में जहर मिला दिया गया लेकिन इस साजिश का खुलासा होने से 250 बच्चों की जिंदगी संकट में पड़ने से बच गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को हिरासत में [...]

भारत, अमेरिका के बीच पुनर्प्रसंस्करण समझौता

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को परमाणु ईंधन पुनर्प्रसंस्करण समझौते पर हस्ताक्षर करके दोनों देशों के बीच हुए असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को लागू करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर और अमेरिकी विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्‍स ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अमेरिकी ईंधन [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes