Archive for: August, 2010

जाति आधारित जनगणना को कैबिनेट की मंजूरी जल्द : प्रणब मुखर्जी

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने कमोबेश जाति आधारित जनगणना के पक्ष में निर्णय लिया है और आधिकारिक मंजूरी के लिए इस मुद्दे को कैबिनेट की अगली बैठक में रखा जाएगा। मुखर्जी ने जनगणना में जाति को शामिल किए जाने के बारे में लोकसभा में कहा, “सरकार ने कमोबेश [...]

पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.8 प्रतिशत

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की अर्थव्यवस्था में 8.8 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू मांग बढ़ने से निर्माण गतिविधियों में वृद्धि के चलते अर्थव्यवस्था में यह तेजी आई है।

राजद-लोजपा गठबंधन की ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यकों की तिकड़ी बनाने की कोशिश

बिहार की चुनावी जंग में अल्पसंख्यक मतों को लेकर छिड़े संघर्ष के बीच लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान की जोड़ी एक नया मोहरा चल सकती है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा के बाद संभव है कि वह एक अतिरिक्त अल्पसंख्यक उपमुख्यमंत्री बनाने की भी घोषणा करें। यानी ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं की [...]

मुफ्त अनाज मामले पर पवार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

(आईएएनएस)। गरीबों को मुफ्त अनाज के वितरण के बारे में अदालती आदेश पर केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा की गई टिप्पणी पर सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को उन्हें फटकार लगाई है।

परमाणु दायित्व विधेयक पारित

परमाणु दायित्व विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी मिलने के साथ ही संसद ने सोमवार को इस विधेयक को पारित कर दिया। इस विधेयक में एक दावा आयुक्त की नियुक्ति और परमाणु क्षति दावा आयोग की स्थापना का प्रवाधान है। केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने परमाणु दायित्व विधेयक को सोमवार को राज्यसभा [...]

किसानों पर आधारित नहीं है ‘पीपली लाइव’: जमाल

किसानों पर कई फीचर और वृत्तचित्र बना चुके अनवर जमाल जैसे वृत्तचित्र निर्माता यह नहीं मानते कि ‘पीपली लाइव’ भारतीय किसान समुदाय की समस्याओं को उठाती है। पंजाब में किसानों की आत्महत्या पर ‘हारवेस्ट ऑफ ग्रीफ’ वृत्तचित्र फिल्म बना चुके निर्देशक जमाल कहते हैं, “‘पीपली लाइव’ असंवेदनशील मध्यवर्ग, मीडिया, राजनेताओं आदि पर आधारित फिल्म है। [...]

अगवा बीडीओ की सकुशल घर वापसी, बिहार सरकार के सामने नक्सलियों ने रखी शर्त

बिहार के शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में नक्सलियों द्वारा अगवा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार सिंह मंगलवार को अपने घर सकुशल लौट आए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने उनके लौटने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को बिना सुरक्षाकर्मियों के [...]

तुम हमारे आठ छोड़ो हम तुम्हारे चार छोड़ेंगे- नक्सली

बिहार में नक्सलियों ने बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों को छोड़ने के एवज में मंगलवार को सरकार के सामने अपने आठ साथियों को रिहा करने की शर्त रखी है। नक्सलियों ने यह भी कहा है कि उनके नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के मारे जाने का बदला लेने के लिए लखीसराय जिले में बीते रविवार [...]

‘कश्मीर में चीन की उपस्थिति गंभीर चिंता का विषय’

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि यदि मीडिया में आई खबरें सही साबित होती हैं, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चीनी सेना की उपस्थिति गंभीर चिंता का मामला होगा।

सौतेली मां हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल

अपनी नई फिल्म ‘वी आर फेमिली’ में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल का दावा है कि यह फिल्म सौतेली मां की उस नकारात्मक छवि से भिन्न होगी जिसे आमतौर पर हिंदी फिल्मों में दर्शाया जाता है।

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes