127 प्रकाश वर्ष दूर विशाल सौरमंडल की खोज
धरती से 127 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक विशाल सौरमंडल की खोज की गई है। इस सौरमंडल में कई ग्रह सूरज जैसे एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।
नए खोजे गए इस सौरमंडल को अब तक खोजे गए सौरमंडलों में सबसे बड़ा माना जा रहा है।
स्थानीय समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ के मुताबिक खगोलविदों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस नए खोजे गए सौरमंडल में पांच ग्रह हैं और दो और ग्रहों के खोजे जाने की संभावना है।
इस सौरमंडल में ग्रहों के बीच की दूरी हमारे सौरमंडल में ग्रहों के बीच की दूरियों के समान ही है। इस खोज के विस्तृत परिणामों को ‘एस्ट्रोनॉमी एण्ड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल’ में प्रकाशित किया जाना है।
वैज्ञानिकों की संस्था ‘यूरोपियन साउदर्न ऑब्जर्वेटरी’ (ईएसओ) के प्रमुख क्रिस्टोफी लोविस ने कहा, “हमने पाया है कि इस सौरमंडल में ग्रहों के खोजे जाने की संभावना अधिक है।”
उन्होंने कहा, “इस खोज से साबित हुआ है कि अब हम एकल ग्रहों के अध्ययन से आगे बढ़कर जटिल सौरमंडलों की खोज और उनके अध्ययन के युग में प्रवेश कर चुके हैं।”
“इस नए सौरमंडल में ग्रहों की गति के अध्ययन से ग्रहों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कुछ नए पक्षों का खुलासा हो सकता है।”
इस सौरमंडल के मुख्य तारे को एचडी 10180 नाम से जाना जाता है और यह धरती से 127 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इस सौरमंडल के ग्रह तारे की परिक्रमा छह से 600 दिनों की अवधि में पूरी करते हैं।(आईएएनएस)।
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=16889






