इंडिया टीवी ने किया बादशाहत का एलान

लगातार दूसरी बार नंबर वन की कुर्सी पर रहने के बाद इंडिया टीवी ने अपनी बादशाहत का जोरदार एलान किया है। आज जारी किए गए एक विज्ञापन में रजत शर्मा के न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि उसके कदम यहीं नहीं रुकेंगे। आजतक को रौंदने के बाद उसका इरादा इतनी अधिक लीड लेने का है कि उसे पकड़ने का कोई हौसला भी जुटा नहीं सके। वो दूसरे नंबर के चैनल आजतक और तीसरे नंबर के चैनल स्टार न्यूज़ से अपना फासला बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। चैनल का दावा है कि बीते हफ़्ते उसकी टीआरपी 19.2 रही। और वो अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजतक से 4.6 अंक आगे है। स्टार न्यूज़ से पांच अंक। इंडिया टीवी के मुताबिक आजतक की टीआरपी 14.6 रही है जबकि स्टार न्यूज़ की 14.2। ख़बर यह भी है कि इंडिया टीवी में जश्न का माहौल है। बीते हफ़्ते वहां विनोद कापड़ी ने साथियों को पार्टी दी थी। जबकि उसके प्रतिद्वंदी चैनलों में तनाव बढ़ गया है। सबसे अधिक तनाव आजतक में है।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=16983

Posted by on Aug 26 2010. Filed under मीडिया, मुद्दा, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes