Archive for: August, 2010

क्यों न पाकिस्तान को बैन कर दिया जाये!

पूरा पाकिस्तान बाढ की विभीषिका झेल रहा है। चारो ओर तबाही ही तबाही। इंग्लैण्ड के साथ हालिया सीरीज में एक मैच जीतकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इसे बाढ प्रभावित लोगों को समर्पित किया था। लेकिन अगले ही मैच में फिक्सिंग के घिनौने कारनामों से उन्हे शर्मसार कर दिया। मौजूदा समय में क्रिकेट को किसी देश ने [...]

वरिष्ठ कथाकार कृष्णबलदेव ने भी अपनी पुस्तकें ज्ञानपीठ से वापस लीं

कुलपति ज्ञनोदय विवाद में और सख्त रूप लेते हुए हिन्दी के वरिष्ठतम लेखकों में एक श्री कृष्ण बलदेव ने भी भारतीय ज्ञानपीठ से अपनी किताबें वापस ले ली हैं।श्री वैद्य इस समय अमेरिका में हैं वहां से ज्ञानपीठ के न्यासी श्री आलोक जैन को लिखे पत्र में उन्होनें संस्था से पूर्ण असहयोग करने औऱ वहां [...]

सिर्फ मुसलमान ही हल कर सकते हैं अयोध्या विवाद

सन 1949 में जब एक साजिश के तहत अयोध्या बाबरी मसजिद में राम लला की मूर्तियां रख दी गयीं थीं, तब से लेकर 1 फरवरी 1986 तक इसके मालिकाना हक का मुकदमा फैजाबाद की अदालत में चल रहा था। कुछ इक्का-दुक्का लोगों को ही इस बारे में पता था कि इस तरह का कोई मुकदमा [...]

प्रणव आये ममता के बचाव में,कहा तृणमूल कांग्रेस का नक्सलियों से कोई संबंध नहीं

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि नक्सली नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के संबंध में बनर्जी के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और नक्सलियों के बीच संबंध के संदेह का कोई कारण मौजूद नहीं है। मुखर्जी ने कहा [...]

‘हबीब तनवीर मौका न देते तो पीपली लाइव का नत्था न होता“

पीपली लाइव’ के नायक ओंकारदास मानिकपुरी अपनी फ़िल्म रिलीज होने के बाद जब से अपने घर छत्तीसगढ़ के भिलाई पहुंचे हैं, तब से हर रोज़ उनका सम्मान किया जा रहा है। ओंकारदास से बातचीत का कुछ अंश। प्रश्न- आप अपने बारे में कुछ बतायें । मैं एक मज़दूर परिवार में पैदा हुआ हूं और मेरे [...]

पाक खिलाड़ियों ने सिडनी टेस्ट भी किया था फिक्स

क्रिकेट एक बार फिर कलंकित हो गया।पाकिस्‍तानी खिलाडि़यों की एक औऱ करतूत सामने आई है। लंदन पुलिस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के होटल के कमरों में छापा मारकर बड़ी रकम जब्त की है। इसके बाद इन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी की आशंका काफी बढ़ गई है।

उम्र सात साल लेकिन बता रहा अर्थव्यवस्था सुधारने के नुस्खे

ब्रिटेन के सात वर्षीय मेधावी छात्र ऑस्कर सेल्वी यहां 12वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ ग्रेड प्राप्त करने वाला देश का सबसे कम उम्र का विद्यार्थी बन गया है। सेल्वी ने ब्रिटेन के वित्त मंत्री को वित्तीय प्रशासन के मामले में कई उपयोगी सलाह दीं हैं।

छत्तीसगढ,बिहार में पुलिस- नक्सली मुठभेड़,10 जवान शहीद, 10 लापता

कुछ दिन खामोश रहने के बाद नक्सलियों ने रविवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। छत्तीसगढ़ के अशांत बस्तर क्षेत्र में सुबह गश्त लगा रहे सुरक्षा बलों के दस्ते पर नक्सलियों के हमले के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए। वहीं, बिहार के लखीसराय जिले में दस पुलिसकर्मी नक्सलियों [...]

छात्रों का संघ लोक सेवा आयोग पर धांधली का आरोप,किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में छात्रों के एक समूह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के परिणामों को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने परिणामों में धांधली एवं आयोग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शन किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शोधछात्र अनुराग त्रिपाठी ने बताया, “प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम [...]

युवाओं को पसंद हैं सेक्स और हिंसा से जुड़े कार्यक्रम

आज का युवा टेलीविजन पर ‘लड़का-लड़की मिले और उनके बीच प्यार हुआ’ जैसी कहानी नहीं देखना चाहते। आज की पीढ़ी को टीवी पर ‘प्यार, सेक्स और धोखा’ से जुड़े कार्यक्रम पसंद हैं।

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes