53 देशों की 71 टीम क्यों भाग लेतीं हैं कॉमनवेल्थ में!
कुछ हीं दिनों में भारत की राजधानी नई दिल्ली में अब तक सबसे विवादित कॉमनवेल्थ खेल होने वाले हैं। विवादों औऱ दिल्ली कॉमनवेल्थ का गहरा रिश्ता हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 53 कॉमनवेल्थ देश हैं पर 19वें कॉमनवेल्थ खेलों में कुल 71 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों में खेलों में बहुत ऐसी बातें हैं जो रोचक हैं और आप सभी को जानना चाहिए।
53 के बजाए 71 टीमों के हिस्सा लेने का राज यह है कि इन खेलों में खेल एसोसिएशन हिस्सा लेती हैं औऱ कुछ देशों के पास एक से ज्यादा खेल एसोसिशन हैं।
उदाहरण के तौर पर ग्रेट ब्रिटेन की चार टीम- इंग्लैण्ड,स्कॉटलैण्ड,वेल्स, उत्तरी आयरलैंड अलग अलग दल भेजती हैं।
यह ओलंपिक के जैसा नही है जहां चार देशों को मिलाकर ग्रेट ब्रटेन की एक ही टीम जाती है । ब्रिटेन के बाहरी क्षेत्र भी अपनी टीम भेजती हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रलिया के बाह्य क्षेत्र नॉरफाल्क आईलैन्ड ,कूक आईलैन्ड ,नुयू। न्यजीलैंड की दो अन्य संघो की टीमें भी कॉमनवेल्थ देशों में अपना दल भेजतीं हैं।
वर्तमान में कॉमनवेल्थ देशो की कुल जनसंख्या 2.1 बिलियन है जो कि विश्व की जनसंख्या का 30 प्रतिशत है लेकिन केवल भारत की जनसंख्या हीं 1.2 बिलियन है।
पहला कॉमनवेल्थ खेल कनाडा के हैमिल्टन शहर में 1930 में हुआ था ।
इस बार भाग लेने वाले देशों में 10 यूरोप की ,13 ओसियानिया,15 कैरेबियन, आठ ऐशियाई, छह अमेरिका, औऱ 19 अफ्रीका की टीमें है।ऑस्ट्रेलिया छह सौ एथलिटों का दल भेज रहा है जो खेलों के इतिहास में सबसे बड़ा दल है।
यह पहला अवसर है जब टेनिस को इन खेलों में शामिल किया जा रहा है।
Last 5 posts by प्रकाश प्रियदर्शी
- प्रधानमंत्री की चुप्पी कोई रणनीति नहीं,मजबूरी है ! - November 19th, 2010
- महाबली खली का नॉमिनेशन और पामेला एंडरसन की एंट्री,समझिए बिगबॉस का खेल - November 16th, 2010
- दिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढहने से सैकड़ों दबे, 66 की मौत - November 16th, 2010
- जब आप सा कोई आता है तो हमारी बेचारगी और बढ जाती है मिस्टर ओबामा! - November 4th, 2010
- श्रंखला जीत कर भारत ने 23 साल का सूखा खत्म किया - October 24th, 2010
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17407






