अब पाकिस्तानी ओपनर ने लगाये आरोप, कहा सारे मैच फिक्स थे

मैच फिक्सिंग का भूत पाकिस्तान का पीछा छोड़ने का नाम नही ले रहा है । कुछ ही दिन पहले एक ब्रिटिश टेबलॉयड ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग में लिप्त होने की घटना का खुलासा करने के बाद उसने एक औऱ स्टिंग के जरिए सनसनीखेज खुलासा किया है।

इस ताजा रहस्योउद्धाटन में पाकिस्तानी ओपनर यासिर हामीद ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान के लगभग सारे मैच फिक्स किये हैं औऱ उन्हे एक नौ बॉल फेंकने के एवज में 20000 से 25000 पाउंड मिले हैं।यासिर ने कहा कि यह तो एक मौका है जिसमें ये लोग पकड़े गए हैं।

पाकिस्तानी ओपनर ने यह भी कहा है कि मुझे यह बात दुखी करती है कि मै जीतने के लिए जान लगा देता हूं पर कुछ खिलाड़ी हारने के लिए खेलते हैं।यासिर ने टेबलॉयड को यह भी बताया कि उन्हे मैच फिक्स न करने की सजा भुगतनी पड़ती है।

टेबलॉयड के अनुसार इस ओपनर ने 2004 में चैम्पियंस ट्रॉफी के एक मैच का जिक्र किया जिसमे वेस्टइंडिज के खिलाफ पाकिस्तानी टीम आश्चर्चयजनक रूप से 131 रन पर आउट हो गई थी और वेस्टइंडिज ने वह मैच सात विकेट से जीता था।

वैसे यासिर ने इस तरह के किसी भी इंटरव्यू से इनकार किया है ।यासिर ने कहा कि वह पूरी तरह परेशान हैं कि उनके बारे में ऐसी बाते कैसे आ रही हैं। आखिर वे क्यों अपने ही साथी खिलाड़ी पर इस तरह के आरोप लगायेंगे ।

एजेंसिया

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17534

Posted by on Sep 5 2010. Filed under खेल, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes