यासिर हमीद विश्वास करने लायक नहीं,वह मानसिक रूप से अब भी बच्चा है-आफरीदी

पाकिस्तानी ओपनर यासिर हमीद ने अपने साथी क्रिकेटरों पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं।इन आरोपों के कारण पाकिस्तान की विश्वसनियता कम होती जा रही है ।इस बीच इन आरोपो के कारण दुखी पाकिस्तीनी कप्तान शाहिद आफरीदी ने हामीद को मानसिक रूप से बच्चा करार दिया।
हामीद द्वारा लगाये गए आरोपों के बाद शाहीद ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि यासिर की मानसिक स्थिति क्या है । उसकी उम्र ३२ -३३ साल है लेकिन वह अब भी १५-१६ साल के लड़के जैसा ही सोचता है। उसकी बातों पर विश्वास नही किया जा सकता।
गौरतलब है कि शाहिद आफरीदी ने क्रिकेट प्रमियों से उन खिलाड़ियों की तरफ से माफी मांगी थी जिनका नाम फिक्सिंग में आया है। उन्होंने कहा कि हम फिर से खेलने के लिए मैदान पर आ चुके हैं यह सुखद अनुभूति है । मैने अपने साथी खिलाड़यों से कहा है कि वे समाचार पत्र न पढे। हमारा पूरा ध्यान खेल पर है ।
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17587






