कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग,चार मरे,चौदह घायल

कश्मीर घाटी में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।सोमवार को राजधानी श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर पटान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि चौदह लोग घायल हो गये हैं।

कश्मीर घाटी के बारामूला जिले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमला करने वाली भीड़ पर सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को कथित रूप से गोलियां चलाईं जिसमें चार लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग तीस किलोमीटर दूर पहलगाम में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने वाले युवकों के समूह पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़पें हुईं। पथराव करने वाले ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के काफिले को भी निशाना बनाया और सुरक्षाकर्मियों को विवश होकर गोलियां चलानी पड़ीं।

गोलीबारी में कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। घायल फिरोज अहमद मलिक, मोहम्मद रमजान मीर और नूरूददीन ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जाती है।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से 62 लोगों की मौत पुलिस या अर्द्धसैनिक बलों की गोलियों से हुई है, जबकि चार लोगों की मौत एक पुलिस चौकी को धमाके से उड़ाने की कार्रवाई के दौरान हुई थी।

राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों अलगाववादी ताक़तों से राजनीतिक चर्चा के लिए सामने आने की अपील कर चुके हैं।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17649

Posted by on Sep 6 2010. Filed under देश - दुनिया, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes