माओवादियों से कोई डील नहीं हुई- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि है कि तीनों पुलिस कर्मियों को छुड़ाने के लिए माओंवादियों से कोई डील नही हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना शर्त बातचीत के अपने फैसल पर अडिग रही ।और हमने हर संभव कोशिश किया। मुझे लगता है कि शनिवार को सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक के बाद हमारी अपील ने इस मामले को सुलझाने की मदद की है।

. उन्होंने कहा कि तीनों पुलिस वालों को उनके घर वालों के पास भेज दिया गया है।तीनो पुलिसकर्मि एहसान खान ,रुपेश कुमार, और अभय यादव सही सलामत है।लेकिन एक पुलिस कर्मी की लुकास टेटे की माओवीदियों ने हत्या कर दी थी।

नीतीश कुमार सभी पार्टियों और मीडिया को दबाव बनाने में मदद करने पर धन्यवाद दिया। हालाकि मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात की गारंटी नही ले सकते कि भविष्य में फिर इस तरह की घटनाये नहीं होंगी।इस बात की गारंटी कोई नही ले सकता ।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अतिरिक्त सैन्य बल मुहैया कराने की मांग की ।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17604

Posted by on Sep 6 2010. Filed under तीर-ए-नज़र, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes