वहशी VC को हटाने की मांग के साथ गांधी के आश्रम में छात्रों का धरना

दो सितंबर को छात्रों के साथ वी-सी विभूतिनारायण राय द्वारा किए गाली-गलौज़ और लाठी चार्ज़ से आहत विद्यार्थियों ने आज सेवाग्राम स्थित गांधी के ऐतिहासिक आश्रम (जिसे बापू कुटी के नाम से भी जाना जाता है) में लगभग पचास की संख्या में उपस्थित होकर धरना दिया। हालांकि कल रात कई विभागाध्यक्षों ने अपने विभाग के नए-पुराने छात्र-छात्राओं को फ़ोन पर धमकी दी कि अगर कोई भी इस मामले को तूल देते हुए प्रदर्शन करता है तो समझ लें कि उनका भविष्य अंधकारमय है, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

धरना के दौरान विद्यार्थियों ने कविताओं का पाठ करते हुए यह संदेश दिया कि यह गुंडई के ख़िलाफ़ बौद्धिकता का प्रतिरोध है। ये विश्वविद्यालय में मौज़ूदा तानाशाही के बरअक्स लोकतंत्र बहाली की ज़द्दो-ज़हद है। धरना प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों में यह रोष भी था कि आज शिक्षक दिवस के दिन भी एक शिक्षक को भी विद्यार्थियों की गरिमा और अधिकारों की परवाह नहीं है और ज्यादातर तो इस पुलिसिया कुलपति को बचाने में दिन-रात एक किए हुए हैं।
विद्यार्थियों ने कुलपति के बर्खास्तगी की माँग की है और आज इस धरने के दौरान भी यह माँग दोहरायी गई। धरने में मौज़ूद विद्यार्थियों ने देश भर के सजग नागरिकों को इस बाबत अभियान चलाने का आह्वाहन किया है।

इस बीच दिल्ली में पत्रकारो-साहित्यकारों की एक बैठक हूई जिसमे कुलपति के इस कार्यवाही की निंदा करते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की गयी है। बैठक में यह प्रस्तावित किया गया कि इसको लेकर साहित्यकार व पत्रकार एक अभियान चलायेंगे। मानवाधिकार संगठन पी.यू.सी.एल. और जर्नलिस्ट यूनियन फार सिविल सोसायटी ने भी कुलपति के इस क्रूर कार्यवाही की निंदा की है और उन्हें तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग की है।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17580

Posted by on Sep 6 2010. Filed under मुद्दा, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes