अब एड्स का इलाज भी संभव
दुनिया भर के वैज्ञानिक एड्स के इलाज के लिए नये -नये खोज करने में लगे हैं ।लगता है उनकी मेहनत रंग ला रही है । इजराइल के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने घातक बीमारी एड्स का इलाज खोज लिया है। इस इलाज के जरिए एड्स के मरीज के शरीर में मौजूद एड्स प्रभावित सेल खत्म किए जा सकेंगे। हालांकि इस इलाज का लाभ आम आदमी को अभी प्राप्त नहीं होगा।क्योंकि अभी इसमें कुछ और परीक्षण किया जाना है। एक ब्रिटिश विज्ञान पत्रिका ‘एड्स रिसर्च एंड थेरेपी’ में दावा किया गया है कि शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने एड्स का इलाज खोज लिया है। उन्होंने ऐसा प्रोटीन सेल विकसित किया है, जो शरीर में एड्स के सेल का प्रभाव खत्म कर सकेगा और इस प्रक्रिया में शरीर में मौजूद स्वस्थ्य सेल प्रभावित नहीं होंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में कुछ और परीक्षण किया जाना है। ये परीक्षण जानवरों पर भी किए जाएंगे, जिसके बाद इसका बाद ही इस इलाज का फायदा एचआईवी के मरीजों को मिल सकेगा।
शोधकर्ताओं ने पेप्टाइड नाम के प्रोटीन के छोटे रूप को विकसित किया है जो एड्स की कोशिकाओं के बढ़ने को रोकता है और साथ ही संक्रमित कोशिकाओं को नष्ट करता है। समाचार एंजेसी जिन्हुआ ने ब्रिटिश जर्नल में छपे शोध में शोधकर्ताओं को हवाले से कहा है कि इस प्रोटीन से एचआईवी-1 से संक्रमित कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। इससे नई एंटी वायरल थेरेपी को विकसित किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक एड्स के मौजूदा इलाज में संक्रमण के दौरान शरीर में घुसे वायरस को दवाइयों के द्वारा मारा जाता है लेकिन पेप्टाइड ट्रीटमेंट में उन कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है जिनमें वायरस का संक्रमण है।
एजेंसियां
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17657






