गूगल जल्द ही शुरू करेगा अपना म्यूजिक सेवा और म्यूजिक स्टोर
डिजिटलसर्च इंजन की दुनिया का महारथी गूगल अब म्यूजिक की दुनिया में भी अपना हाथ आजमाने जा रहा है।
गूगल इस साल क्रिसमस से अपने म्यूजिक सर्विस की शुरुआत करेगा। साथ ही म्यूजिक के क्षेत्र में एप्पल के आईट्यून के बढ़ते दबदबे एवं वर्चस्व को देखते हुए गूगल ने अपना म्यूजिक स्टोर भी खड़ा करने का फैसला किया है।
म्यूजिक सर्विस के लिए कंपनी बड़े म्यूजिक स्टोर्स और कंपनियों से लाइसेंस हासिल करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, ऑनलाइन म्यूजिक पर एप्पल का दबदबा है।
एप्पल के आईट्यून्स में हजारों गाने मौजूद हैं। इन्हें कुछ शुल्क चुकाकर आईपॉड या स्मार्टफोन में सुना जा सकता है।
गूगल की नई सेवा से एंड्रॉइड स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे लोगों को ऑनलाइन म्यूजिक डाउनलोड करने में आसानी होगी। इसके अलावा इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि गूगल इस साल सितंबर या अक्टूबर तक म्यूजिक स्टोर खोल सकता है। इसमें एंड्रॉइड इंटरफेस वाले मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को गाने डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
गूगल की योजना इस म्यूजिक स्टोर को अपने नंबर वन सर्च इंजन से जोड़ने की भी है। इससे यूजर्स गूगल पर अपने पसंदीदा गाने के बोल या फिल्म अथवा एलबम का नाम डालकर डाउनलोड की सुविधा पा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार,गूगल इस म्यूजिक सर्विस को एंड्रॉइड के वर्जन 3.0 से जोड़ सकता है। बाजार में अभी एंड्रॉइड 2.1 वर्जन चल रहा है। यूजर्स को इसके लिए वर्जन को अपग्रेड कराना होगा।
एजेंसियां
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17815






