‘सतर्क हो जाये आईसीसी,यह फिक्सिंग जल्द ही किसी को मारने वाली है’

फिक्सिंग की घटनायें कम होन का नाम नहीं ले रही है। इसमें रोज नये नये खुलासे हो रहे हैं ।आलम यह है कि अब हर मैच को शक की नजर से देखा जा रहा है ।लेकिन आश्चर्य की बात है कि ऐसी घटनायें बार बार होने के बाद भी आईसीसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान क्लाइव राइस ने चेतावनी दी है कि जल्दी ही बेटिंग सिंडिकेट किसी खिलाड़ी, कोच या अंपायर की हत्या कर दे तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जगत में संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए पाकिस्तान के कोच बॉब वुल्मर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोंजे की मौत भी हत्या की सोची समझी साजिश है। उनके अनुसार बेटिंग सिंडिकेट किसी के नियंत्रण में नहीं है और मनचाहे तरीके से फिक्सिंग कर रहा है।

इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि इसमें नया क्या है। उन्होंने कहा कि मैच फिक्सिंग आम है। बेटिंग के कारण पहले भी हत्याएं हुई हैं और यदि जल्दी ही इस पर शिकंजा नहीं कसा गया तो यह केवल समय की बात है कि बेटिंग सिंडिकेट कब किसी खिलाड़ी, कोच या फिर अंपायर की हत्या करता है।

उन्होंने कहा कि एक बार खिलाड़ी इनके जाल में फंस जाता है, फिर वह जीवनभर नहीं निकल पाता। उन्होंने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी कोच बॉब वुल्मर और हेंसी क्रोंजे भी इसी बेटिंग सिंडिकेट का शिकार हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान हेंसी क्रोंजे पर 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद बैन लगा दिया गया था और इसके दो साल बाद, 2002 में उनकी विमान हादसे में मौत हो गई। राइस का आरोप है कि क्रोंजे जिस प्लेन में सफर कर रहे थे, उसके कलपुर्जों को सट्टा सिंडिकेट ने छेड़खानी कर बिगाड़ा जिससे विमान हादसे का शिकार हुआ।

पाकिस्तानी कोच बॉब वुल्मर की वेस्ट इंडीज में हुए विश्व कप 2007 के दौरान जमैका के एक होटल में लाश मिली थी। पाकिस्तान की टीम की उसी दिन मैच में करारी हार हुई थी और मैच के फिक्स होने का आरोप लगा था। कहा जाता है कि वुल्मर मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद टीम से काफी नाराज थे, और अगले ही दिन उनकी लाश मिली। इस बात की पूरी संभावना है कि जो लोग फिक्सिंग के बारे में ज्यादा जानते हैं मेरी बात से बिल्कुल सहमत होंगे। इसमे कुछ भी नया नही है।

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17776

Posted by on Sep 9 2010. Filed under खेल, तीर-ए-नज़र, सुर्ख़ियां. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes