मोहम्मद आसिफ ने मांगी ब्रिटेन से राजनीतिक शरण,कहा पाकिस्तान में जान को खतरा

स्पॉट फिक्सिंग के विवाद के सामने आने के बाद इसमें फंसे खिलाड़ियों को अब जान का डर सता रहा है। यह डर उन्हें न सिर्फ सटोरियों से बल्कि अपने देश के लोगों बल्कि स्थानीय आपराधिक गुटों एवं आतंकी संगठनों से भी लग रहा है।

फिक्सिंग में दागी मोहम्मद आसिफ ने जान की डर का हवाला देकर ब्रिटेन से मांगी राजनीतिक शरण मांगी है। उनका कहना है कि पाकिस्‍तान लौटे तो जिंदा नहीं बचेंगे।

क्रिकेट में फिक्सिंग का ताजा विवाद सामने आने के बाद इसमें फंसे खिलाड़ियों एवं लोगों के कत्‍ल और साजिश का शक व डर जताया जा रहा है। ता‍जा विवाद में विलेन बन कर उभरे पाकिस्‍तानी क्रिकेटर मोहम्‍मद आसिफ ने तो पाकिस्‍तान लौटने से ही मना कर दिया है। उन्‍होंने ब्रिटिश सरकार से कहा है कि उन्‍हें अपने यहां राजनीतिक शरण दे दे, क्‍योंकि अगर वह पाकिस्‍तान लौटे तो जिंदा नहीं बचेंगे।

पिछले महीने एक ब्रिटिश टैबलॉयड ने खुलासा किया कि आसिफ, सलमान बट और मोहम्‍मद आमिर स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे हैं। इसके बाद भी क्रिकेट को बदनाम करने वाले कई खुलासे हुए। इससे पाकिस्‍तान के क्रिकेट प्रशंसकों में काफी गुस्‍सा है और इसी का हवाला देकर आसिफ ने कहा है कि उन्‍हें पाकिस्‍तान में गुस्‍साई जनता और स्‍थानीय आपराधिक गुटों से जान का खतरा हो सकता है।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक पाकिस्‍तान में आतंकी संगठनों ने भी दागी खिलाडि़यों के सिर पर ईनाम घोषित कर रखा है। ब्रिटिश अखबार ‘डेली स्‍टार’ ने सुरक्षा विशेषज्ञों के हवाले से यह भी लिखा है कि सीरीज़ खत्म होने के बाद अपने देश लौटने पर पाकिस्‍तानी खिलाडि़यों को सुरक्षा के लिहाज से खतरा झेलना पड़ सकता है।

बुधवार देर रात लाहौर हवाई अड्डे पर पाकिस्‍तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्‍यक्ष एजाज बट को लोगों के गुस्‍से का सामना करना पड़ा। स्‍पॉट फिक्सिंग विवाद सामने आने के बाद बट पहली बार पाकिस्‍तान लौटे थे। हवाईअड्डे से निकलते ही क्रिकेट के प्रशंसकों ने उनके खिलाफ जम कर नारे लगाए।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान क्लाइव राइस ने भी चेताया है कि मैच फिक्सिंग की शिकायतें लगातार मिलने के बाद भी आईसीसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और जल्दी ही बेटिंग सिंडिकेट किसी खिलाड़ी, कोच या अंपायर की हत्या कर दे तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार बेटिंग सिंडिकेट किसी के नियंत्रण में नहीं है और मनचाहे तरीके से फिक्सिंग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी कोच बॉब वुल्मर और हेंसी क्रोंजे भी इसी बेटिंग सिंडिकेट का शिकार हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान हेंसी क्रोंजे पर 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद बैन लगा दिया गया था और इसके दो साल बाद, 2002 में उनकी विमान हादसे में मौत हो गई। राइस का आरोप है कि क्रोंजे जिस प्लेन में सफर कर रहे थे, उसके कलपुर्जों को सट्टा सिंडिकेट ने छेड़खानी कर बिगाड़ा जिससे विमान हादसे का शिकार हुआ।

उन्होंने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी कोच बॉब वुल्मर और हेंसी क्रोंजे भी इसी बेटिंग सिंडिकेट का शिकार हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान हेंसी क्रोंजे पर 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद बैन लगा दिया गया था और इसके दो साल बाद, 2002 में उनकी विमान हादसे में मौत हो गई। राइस का आरोप है कि क्रोंजे जिस प्लेन में सफर कर रहे थे, उसके कलपुर्जों को सट्टा सिंडिकेट ने छेड़खानी कर बिगाड़ा जिससे विमान हादसे का शिकार हुआ।

पाकिस्तानी कोच बॉब वुल्मर की वेस्ट इंडीज में हुए विश्व कप 2007 के दौरान जमैका के एक होटल में लाश मिली थी। पाकिस्तान की टीम की उसी दिन मैच में करारी हार हुई थी और मैच के फिक्स होने का आरोप लगा था। कहा जाता है कि वुल्मर मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद टीम से काफी नाराज थे, और अगले ही दिन उनकी लाश मिली।

उधर, आसिफ की पूर्व प्रेमिका वीना मलिक भी कह चुकी हैं कि क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े खुलासे करने के बाद उनकी जान को खतरा है। वीना ने लाहौर में कहा, ‘पाकिस्‍तान में वैसे भी स्‍पष्‍टवादी, खूबसूरत और युवा होना गुनाह है। मुझमें तो ये तीनों गुण हैं।‘ वीना ने आसिफ के मैच फिक्सिंग में शामिल होने संबंधी सुबूत आईसीसी को सौंपने का दावा किया है।

एजेंसियां

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=17792

Posted by on Sep 9 2010. Filed under खेल, तीर-ए-नज़र. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes