इंदिरा गांधी पर प्रस्तावित फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश शुरू

अमेरिका में बसे भारतीय मूल के फिल्ममेकर कृष्णा शाह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर अपनी बनने वाली फिल्म में किसी भारतीय हिरोइन को तय करने की सोच रहे हैं|वह इस फिल्म में विद्या बालन को लेना चाहते थे मगर हॉलीवुड मेक अप आर्टिस्ट ग्रेग केनन की सलाह के बाद उन्होंने विद्या को लेने का इरादा बदल लिया है और अब वह किसी उपयुक्त चेहरे की तलाश में हैं|

कृष्णा शाह का कहना है”इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए अभिनेत्री का चयन बहुत ही कठिन है। अब तक इसके लिए केवल दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर विचार किया है। इनमें से एक करीना कपूर और दूसरी प्रियंका चोप़डा हैं। दोनों ही इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए हैं।”" उन्होंने कहा, “मैंने अब तक दोनों कलाकारों में से एक से भी मुलाकात नहीं की है। मुझे जल्दी ही उनसे मुलाकात होने की उम्मीद है। अब सब कुछ उनकी प्रतिक्रिया, उनके पास उपलब्ध समय और अनुबंध पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि जो कोई भी इस भूमिका को निभाएंगी वह ऑस्कर पुरस्कारों के लिए एक प्रतियोगी होंगी और उन्हें इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के रूप में याद रखा जाएगा।” इस भूमिका के लिए शाह की पहली प्राथमिकता अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थीं लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इसके लिए स्वीकृति नहीं दी।

यह भी देखना रोचक है कि क्या काग्रेस फिल्म को अनुमति देती है या नहीं इससे पहले भी लेडी एलिजाबेथ और नेहरू पर आधारित एक फिल्म को काग्रेस ने अनुमति नहीं दी थी।

एजेंसी

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=19464

Posted by on Oct 17 2010. Filed under तीर-ए-नज़र, सिनेमा, स्पेशल रिपोर्ट. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes