श्रंखला जीत कर भारत ने 23 साल का सूखा खत्म किया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच का बारिश की वजह से रद्द होते ही भारत ने इतिहास रच दिया । भारत ने टेस्ट मैच में सफाये के बाद ,वन डे श्रंखला भी 1-0 जीत ली है। गौरतलब है कि तीन मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच भी बारिश की वजह से धुल गया था। आंकड़े बताते हैं कि इस सीरीज जीत के साथ ही भारत ने आस्ट्रलिया से सीरीज जीतने का 23 वर्षों का सूखा खत्म किया है।
हालांकि दर्शकों के लिहाज से तो यह सीरीज निराशाजनक रही क्योंकि वे दोनों देशों के बीच कुछ बेहतर क्रिकेट की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
भारत के लिए यह जीत मनोवैज्ञानिक रूप से भी ज्यादा फायदेमंद होगा । हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस हार से सबक लेकर विश्व कप के लिए बेहतर योजना के साथ तैयारी कर सकता है क्योंकि अगला विश्व कप भारत में ही होना है।
टेस्ट मैंचों में हार के बाद पोटिंग की आलोचना हो रही है।शेन वार्न सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने पोंटिंग की कप्तानी पर सवाल उठायें हैं।यह बात भी सामने आ रही है कि मुख्य चयनकर्ता ग्रेगचैपल पोटिंग से खुश नहीं हैं और यह तय है कि आने वाला समय पोटिंग के लिए सही नहीं है।इस बात के कयास भी लगाये जा रहें है कि चैपल ने जो हाल गांगुली का किया था हो सकता है पोंटिंग के साथ भी कुछ ऐसा ही करें।यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा । हालांकि पोटिंग कई बार कह चुके हैं कि कंगारू टीम पुनर्निर्माण की प्रक्रिया से गुजर रही है। ऐसे में टीम मैनजमेंट को धैर्य रखना होगा एवं खिलाड़ियों पर भरोसा करना होगा ।
भारत के दृष्टकोण से भी यह वनडे सीरीज कोई खास नहीं रही। भारत भी एक योजना के तहत अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ नये एवं युवराज जैसे आउट ऑफ फार्म चल रहे खिलाड़ियों को आजमाना चाहता था ।लेकिन बारिश की वजह से यह मौका नहीं मिल पाया।
बावजूद इसके भारत ने आंकड़ो की गणित में ऑस्ट्रलिया को मात दे दी है।भारत अपनी योजना न्यूजीलैंड के खिलाफ आजमा सकता है। उम्मीद है दर्शकों को बेहतर क्रिकेट देखने को मिलेगा।
Last 5 posts by प्रकाश प्रियदर्शी
- प्रधानमंत्री की चुप्पी कोई रणनीति नहीं,मजबूरी है ! - November 19th, 2010
- महाबली खली का नॉमिनेशन और पामेला एंडरसन की एंट्री,समझिए बिगबॉस का खेल - November 16th, 2010
- दिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढहने से सैकड़ों दबे, 66 की मौत - November 16th, 2010
- जब आप सा कोई आता है तो हमारी बेचारगी और बढ जाती है मिस्टर ओबामा! - November 4th, 2010
- आज ब्रेडमैन भी होते तो शरमा जाते - October 13th, 2010
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=19680






